Budhwar Ke Upay: अगर चाहिए गणेश जी की कृपा तो बुधवार को करें ये उपाय, मिलेगा फायदा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Nov 2022 5:59 AM

विज्ञापन

Budhwar Ke Upay: चांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. बुधवार के दिन मंदिर जाएं. भगवान से प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे.

विज्ञापन

Budhwar Ke Upay:  बुधवार के दिन भगवान गणेश जी का पूजन किया जाता है. भगवान गणेश जी (Lord Ganesh Ji) का किसी भी पूजन व शुभ कार्य में विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, सप्ताह का हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है. इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है. जिनकी कुंडली में बुध मजबूत होते हैं, उनको बिजनेस में तरक्की मिलती है. उनका विवेक एवं बुद्धि बहुत अच्छा होता है.  आइए जानते हैं बुधवार के उन उपायों (Budhwar Upay) के बारे में, जिनका उपयोग करके आर्थिक और शारीरिक कष्ट से मुक्ति पा सकते हैं.

बुधवार के दिन करें उपाय

बुधवार के दिन मंदिर जाएं. भगवान से प्रार्थना करें. ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी. ऐसा करने से आपके सभी काम बनने लगेंगे.

गणपति जी की पूजा के समय  दुर्वा चढ़ाएं

आज के दिन गणपति जी की पूजा के समय 21 दुर्वा जरूर चढ़ाएं. ऐसा करने से गणेश जी जल्दी प्रसन्न होते हैं.

गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें

यदि आप किसी मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं, तो बुधवार के दिन पूजा के समय गणेश जी को शमी के पत्ते अर्पित करें. आपका कष्ट दूर हो जाएगा.

बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें

  • बुधवार के दिन बुध ग्रह को भी मजबूत कर सकते हैं. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में

  • बुध ग्रह कमजोर है, तो बुधवार के दिन हरे रंग का वस्त्र पहनें या फिर इस रंग का रूमाल रखें. इसके साथ गी हरी मूंग की दाल अर्पित करें.
     

  • बुधवार के दिन इस मंत्र का करें जाप
     

  • बुधवार के दिन ऊँ गं गणपतये नम:’, या श्री गणेशाय नम:’ इस मंत्र का जाप अवश्य करें.इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे.

  • मूंग या फिर हरे रंग के वस्त्र का दान करें

  • अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी

    मूंग या फिर हरे रंग के वस्त्र का दान करें,इससे आपको लाभ मिलेगा.

बुधवार को ऐसे करें गणेश जी की पूजा

  • बुधवार के दिन प्रातः काल स्नान ध्यान निवृत्त हों

  • पूजा स्थल पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख कर के आसन पर बैठ जाएं

  • इसके बाद सामने श्री गणेश यन्त्र की स्थापना करें

  • पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि गणेश भगवान को समर्पित करें

  •  गणेशजी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं और इनकी आरती करें

  • भगवान गणेश को स्मरण कर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 108 नाम मंत्र का जाप करें

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola