Budget 2023 Income Tax Slabs: 7 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री, ये हैं नये टैक्स स्लैब्स

Updated:
विज्ञापन
Budget 2023 Income Tax Slabs: 7 लाख तक की इनकम हुई टैक्स फ्री, ये हैं नये टैक्स स्लैब्स

Budget 2023 Income Tax Slabs: फिलहाल, 5 लाख तक की इनकम में पर कोई टैक्स नहीं लगता है. अब 7 लाख तक रिबेट मिलेगी. नये टैक्स रिजीम में 7 से घटाकर 5 टैक्स स्लैब किया गया है. नयी व्यवस्था के तहत, 0-2.50 लाख रुपये तक की आमदनी पर पूरी तरह से आयकर छूट है.

विज्ञापन
undefined

Union Budget 2023 New Income Tax Slabs: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया है. अपने बजट भाषण में उन्होंने टैक्स कंप्लाएंस को और आसान करने की घोषणा की है.

undefined

निर्मला सीतारमण इसके साथ ही कॉमन IT रिटर्न फॉर्म लाने का भी ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने नये टैक्‍स रिजीम में इनकम टैक्‍स छूट की सीमा 5 लाख से 7 लाख कर दी है.

undefined

सरचार्ज की अधिकतम लिमिट 37% से घटकर 25% कर दी गई है. नए टैक्स रिजीम में 7 से घटाकर 5 टैक्स स्लैब किया गया है. नये टैक्स रिजीम को डिफॉल्ट टैक्स रिजीम बनाया गया है.

undefined

फिलहाल, 5 लाख तक की इनकम में पर कोई टैक्स नहीं लगता है. अब 7 लाख तक रिबेट मिलेगी. नये टैक्स रिजीम में 7 से घटाकर 5 टैक्स स्लैब किया गया है. नयी व्यवस्था के तहत, 0-2.50 लाख रुपये तक की आमदनी पर पूरी तरह से आयकर छूट है.

undefined

2.50-5 लाख रुपये तक आय पर 5 फीसदी टैक्स का प्रावधान है. 5 से 7.50 लाख रुपये तक आमदनी वालों को अब 10 फीसदी टैक्स देना होगा, जिनकी आमदनी 7.50 लाख से 10 लाख रुपये तक है, उन्हें अब 15 फीसदी टैक्स होना होगा.

undefined

10 से 12.50 लाख रुपये तक आमदनी वालों को 20 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा. 12.50 लाख से 15 लाख रुपये की आमदनी वालों को 25 फीसदी टैक्स देना होगा. वहीं जिनकी आमदमी 15 लाख रुपये से से ज्यादा है, ऐसे लोगों को 30 फीसदी टैक्स देना होगा.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola