ePaper

WB News: बीरभूम में स्कूटी में छिपाकर रखे थे बम और लोडेड पिस्टल, हो गया धमाका

Updated at : 07 Jan 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
WB News: बीरभूम में स्कूटी में छिपाकर रखे थे बम और लोडेड पिस्टल, हो गया धमाका

स्कूटी से एक हथियार भी पुलिस ने जब्त किया है. विस्फोट के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में घायल लोगों की पहचान मुकुलेशुद्दीन अली और शेख रियाज के रूप में हुई है.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नलहाटी थाना इलाके के सारदा गांव में रविवार सुबह एक स्कूटी में छिपाकर रखे बम में विस्फोट हो गया. इसमें दो लोग घायल हो गए. घायलों को नलहाटी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि संभवत: स्कूटी में छिपाकर बम और हथियार लेकर दो लोग जा रहे थे. तभी किसी कारणवश बम फट गया. इसमें स्कूटी चालक और सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. स्कूटी से एक हथियार भी पुलिस ने जब्त किया है. विस्फोट के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने बताया कि बम विस्फोट में घायल लोगों की पहचान मुकुलेशुद्दीन अली और शेख रियाज के रूप में हुई है. दोनों का घर मारग्राम और रामपुरहाट थाने के जयकृष्णपुर गांव में है. पुलिस ने दोनों घायलों को गिरफ्तार कर लिया है.

सारदा गांव के पास हुई घटना

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे सारदा गांव के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास मुकुलेशुद्दीन अली और रियाज शेख स्कूटी में छिपाकर बम और जिंदा हथियार ले जा रहे थे. स्कूटी में मौजूद बम फट गया, जिससे दोनों घायल हो गए. बम धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने उनसे पूछताछ की और तलाशी ली, तो स्कूटी से एक लोडेड पिस्टल भी मिली.

Also Read: बीरभूम में नहीं थम रहा विस्फोटकों के मिलने का सिलसिला, 12 हजार जिलेटिन स्टिक के साथ बम बरामद

पुलिस ने कहा- कहीं हमला करने जा रहे थे दोनों

शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि ये दोनों बम और आग्नेयास्त्रों के साथ कहीं हमला करने जा रहे थे. उसी समय उनके पास जो बम था, वह फट गया और वे स्वयं इसकी चपेट में आ गए. घायल अवस्था में ही इन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए नलहाटी ब्लॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना फॉरेंसिक टीम को दी गई है. बम कैसा था, इसकी जांच फॉरेंसिक विभाग की टीम करेगी. बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दे दी गई है.

Also Read: बीरभूम में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 20 बम किया बरामद,आरोपी मकान मालिक फरार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola