Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला प्रोमो जारी, रोहित शेट्टी ने दिया ये हिंट, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: ब्रिटिश एक्टर टॉम हिडलस्टन (Tom Hiddleston) ने खुद को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का फैन बताया था. अब इसपर किंग खान का रिएक्शन आया है. उन्होंने वेब सीरीज मार्वेल के एक्टर टॉम के अभिनय की सराहना की है. कुछ समय पहले श्वेता तिवारी ने एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उनके पति अभिनव कोहली रेयांश को छीनते हुए दिखे थे. अब अभिनव ने सीसीटीवी वीडियो कंट्रोवर्सी पर अपडेट दिया है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का प्रोमो जारी

स्टंट बेस्ड रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का पहली प्रोमो जारी कर दिया गया है. शो के एंकर रोहित शेट्टी कार में बाज और बाघ के साथ नजर आ रहे हैं. इसके बाद वो हेलीकॉप्टर पर दिख रहे हैं. इससे साफ है कि ये सीजन बेहद खतरनाक स्टंट से भरपूर होनेवाला है. बता दें कि शो की शूटिंग इनदिनों केपटाउन में चल रही है.

मौनी रॉय ने शेयर किया ये ग्लैमरस वीडियो

‘रामायण’ की सीता का पूरा परिवार एक फ्रेम में आया नजर

रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में बस चुकीं चिखलिया ने अपनी फैमिली संग तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का पूरा परिवार एक ही फ्रेम में नजर आ रहा है. एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं उनकी इस फोटो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

करीना कपूर का हो रहा विरोध

हाल ही में खबरें थी कि डायरेक्टर अलौकिक देसाई की फिल्म ‘सीता’ के लीड रोल के लिए एक्ट्रेस करीना कपूर को अप्रोच किया है. कहा तो यह भी जा रहा था कि करीना ने इस रोल के लिए 12 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मांगे हैं. हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर करीना का विरोध शुरू हो गया है. कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह हिंदू धर्म और माता सीता का अपमान है. सोशल मीडिया पर #BoycottKareenaKhan लगातार ट्रेंड कर रहा है.

व्हाइट आउटफिट में जान्हवी कपूर का दिलकश अंदाज

जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तसवीरें शेयर कर फैंस को बेताब कर दिया हैं. इन तसवीरों में एक्ट्रेस व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही है.

माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस

माधुरी दीक्षित का डांस दीवाने 3 के सेट से एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस लता मंगेशकर के ‘अजीब दास्तां है ये’ गाने पर एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं. वीडियो देखकर फैंस उनकी तारीफ में खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola