Bollywood & TV Updates: दिलीप कुमार ने नरगिस के साथ शेयर की ये थ्रोबैक तस्वीर, पूछा ये सवाल…

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: हाल में रिलीज हुआ गाना ‘पानी पानी’ (Paani Paani) पर गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार ने शानदार डांस किया हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. आसिम ने हिमांशी के साथ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसपर फैंस का दिल आ गया है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

विज्ञापन

दिलीप कुमार ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब महान अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक अनमोल तस्वीर शेयर की है.उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दिग्गज अभिनेता को नरगिस सहित अन्य लोगों के साथ दरवाजे के बाहर खड़े देखा जा सकता है.तस्वीर के साथ दिलीप कुमार ने ट्वीट किया, “इस तस्वीर को कब और कहां क्लिक किया गया, इसका कोई अंदाजा है? -एफएफ.”

टाइगर ने इस अंदाज में दी दिशा को जन्मदिन की बधाई

टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है.

अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 15 अगस्त को होगी रिलीज‍?

इस हफ्ते की शुरुआत में दावा किया गया था कि रिलायंस के सूत्रों ने लंबे समय से विलंबित रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी के लिए नयी रिलीज डेट 15 अगस्त तय की है. लेकिन अब रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है. सरकार ने कहा, ”पिछले 18 महीनों में मुझे कम से कम दस बार सूर्यवंशी रिलीज करनी पड़ी. रोहित शेट्टी फिलहाल विदेश में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं. एक बार जब वह भारत वापस आएंगे तो हम साथ बैठेंगे और रिलीज डेट पर चर्चा करेंगे.”

केआरके ने दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की बधाई

कमाल राशिद खान यानी केआरके ने आज दिशा पाटनी को उनके बर्थडे पर बधाई दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दिशा पाटनी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. आप बुड्ढे एक्टर्स के साथ बुरी दिखती हो. इसलिए सिर्फ टाइगर के साथ काम किया करें.’

शाहरुख खान की अनसीन फोटो

शाहरुख खान की एक तसवीर ट्विटर पर यूजर ने शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. शाहरुख की ये फोटो बहुत पुरानी है और ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. किंग खान की ये अनसीन फोटो देखकर फैंस शॉक्ड है. साथ ही इसे जमकर शेयर और लाइक कर रहे है.

जन्मदिन पर दिशा ने शेयर की ग्लैमरस फोटो

दिशा पाटनी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो समंदर किनारे पिंक कलर की बिकिनी पहने बैठी हुई दिख रही है. उनकी ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola