Bollywood & TV Updates : Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत, महानायक अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर
Bollywood & TV LIVE Updates: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इस समय केपटाउन में हो रही है. फैंस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे है. इस बीच खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला एलिमिनेशन हो गया है. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) के लीड रोल वाली ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ…
Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत
उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘वर्साचे बेबी’ रिलीज हुआ है. ये इंटरनेशनल सॉन्ग इस समय सोशल मीडिया पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में बॉलीवुड की डीवा उर्वशी ने करोड़ो की ड्रेस पहनी है.
अस्पताल में बेड दिलाने पर प्रशासन ने उठाए Sonu Sood पर सवाल
सोनू सूद से लोग लगातार मदद मांग रहे हैं. इतना ही नहीं लोग तो मदद के लिए सोनू सूद के घर तक पहुंच गए थे. अब सोनू अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सोनू सूद ने एक शख्स की मदद करते हुए बताया था, ‘बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो गई है. आप परेशान न हो. इस पर गंजाम जिले के डीएम ने सवाल कर दिया.’
Neha Kakkar ने अपने पैरेंट्स की मनाई एनिवर्सरी
इंडियन आइडल 12 की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने ये सेलिब्रेशन अपने घर पर एक साधारण तरीके से मनाया.
अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर
अमिताभ बच्चन का कोरोना मरीजों को मदद करने का सिलसिला जारी है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में रकाबगंज गुरुद्वारा में शुरू किये गये 400 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी थी.
जैकलीन फर्नांडिस निभाने वाली हैं पुलिस अधिकारी का किरदार
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की ग्लैमरस फोटो
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने इसे शेयर कर कैप्शन में ग्रीन कलर का हार्ट बनाया है. संजीदा की ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए