Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : बंगाली फिल्ममेकर बुद्धादेब दासगुप्ता का निधन, इस वजह से भावुक हुए हिमेश रेशमिया, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: हाल ही में जूही चावला (Juhi Chawla) ने 5जी को लेकर एक याचिका दाखिल की थी, जिसे दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. साथ ही एक्ट्रेस पर 20 लाख रुपए का जुर्माना भी लगा दिया था. अब जूही ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी लेटेस्ट फोटो पोस्ट की हैं. इस तसवीर में वो बिकिनी पहने बेहद ग्लैमरस दिख रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

विज्ञापन

भावुक हुए हिमेश रेशमिया

सिंगर हिमेश रेशमिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद भावुक होते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो इंडियन आइडल 11 का है जिसमें अरुणिता कांजीलाल का गाना सुनकर वो बेहद इमोशनल हो जाते हैं. अरुणिता तेरी मेरी कहानी में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं.

रुपाली गांगुली की नयी तसवीर वायरल

अभिनव शुक्ला की इस तसवीर को देख चौंक गए फैंस

टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला इन दिनों केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की शूटिंग में बिजी हैं. अभिनव वहां से लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रहे है. इस बीच एक्टर की एक पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में वो ब्लैक सूट, पिंक टाई, व्हाइट शर्ट और लॉन्ग हेयर्स में दिख रहे है. फैंस इस फोटो को देखने के बाद से उनकी उनकी तुलना जॉन अब्राहम से कर रहे हैं.

बंगाली फिल्ममेकर बुद्धादेब दासगुप्ता का निधन

बंगाली फिल्ममेकर बुद्धादेब दासगुप्ता का 77 साल में निधन हो गया. वो काफी समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे. उनकी मौत की खबर सुनकर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है.

सुशांत सिंह पर बन रही फिल्मों पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी पर बन रही फिल्म न्याय: द जस्टिस पर रोक लगाने से दिल्ली हाई कोर्ट ने इनकार कर दिया है. ये याचिका सुशांत सिंह के पिता ने दायर की थी.

विशाल आदित्य सिंह औऱ सना मकबूल की रोमांटिक फोटोज 

टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने केपटाउन सना मकबूल के साथ कुछ रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. दोनों की साथ में ये रोमांटिक फोटो देखकर फैंस खूब सारे कमेंट्स कर रहे है. निक्की तंबोली ने इसपर कमेंट करते हुए लिखा, ‘प्यार हवाओं में प्यार बह रहा है.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola