Rajat Mukherjee Death: फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ के डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, मनोज बाजपेयी ने कहा- खुश रहे जहां…

Updated:
विज्ञापन

Rajat Mukherjee passed away: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी (Rajat Mukherjee) का निधन हो गया. उन्होंने फिल्म रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. फिल्मेमकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने न्यूज को कन्फर्म करते हुए ट्वीट किया. वहीं, मनोज बाजपेयी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

Rajat Mukherjee passed away: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी (Rajat Mukherjee) का निधन हो गया. उन्होंने फिल्म रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था. फिल्मेमकर अनुभव सिन्हा और हंसल मेहता ने न्यूज को कन्फर्म करते हुए ट्वीट किया. वहीं, मनोज बाजपेयी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है.

विज्ञापन

रविवार सुबह रजत मुखर्जी ने अपनी आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स की मानें तो रजत कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से गुजर रहे थे. वहीं, रजत मुखर्जी के निधन पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया!!! रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो!!! मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि अब हम कभी नहीं मिल पाएंगे और कभी अपने काम के बारे में बात नहीं कर पाएंगे. खुश रहे जहां भी रहे’.

डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा, अभी-अभी एक बहुत प्रिय दोस्त के दुनिया छोड़ जाने की खबर मिली. प्यार तूने क्या किया और रोड के डायरेक्टर रजत मुखर्जी बॉम्बे में मेरे शुरूआती स्ट्रगल के दिनों के दोस्त थे. कई मील्स साथ खाईं, कई ओल्ड मंक की बोतल साथ खाली कीं। दूसरी दुनिया में और भी ऐसी ही बोतलें खाली करनी हैं. तुम्हें याद करूंगा मेरे प्यारे दोस्त.

वहीं अनुभव सिन्हा ने ट्वीट में लिखा, एक और दोस्त समय से पहले ही चला गया. डायरेक्टर रजत मुखर्जी (प्यार तूने क्या किया, रोड) वो पिछले कई महीनों से जयपुर में थे और स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों से जूझ रहे थे. ध्यान से जाओ दोस्त.

बता दें कि कुछ समय पहले ही बॉलीवुड मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने इस दुनिया को अलविदा कहा है. कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई थी. वहीं, इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री ने एक्टर इरफान खान, ऋषि कपूर, सुशांत सिंह राजपूत जैसे स्टार्स को खोया हैं.

Also Read: Saroj Khan Death : सरोज खान का आखिर सोशल पोस्ट जिसमें सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर कही थी ये इमोशनल बात…

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola