Live Updates

Bollywood & TV LIVE : अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट, विक्की कौशल कोरोना पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन

Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं थी, जिसके बाद वो घर में क्वारनटीन हैं. अब उनकी मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी की स्वास्थ्य की जानकारी दे है. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल अच्छा महसूस कर रही है. वहीं, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग बहुत हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरों से इंटरनेट पर धमाका करती रहती है. अब उन्होंने स्विमसूट में अपनी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है.

विज्ञापन

राज कुंद्रा ने बनाया ये फनी वीडियो

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘लॉकडाउन फिर से शुरू हो रहा है फिर से घर पर काम करना चालू. भगवान हमारी मदद करें. याद रखिए पत्नी हमेशा सही होती है.’ उनका ये फनी वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विक्की कौशल को हुआ कोरोना

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. एक्टर ने लिखा, हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं.’ ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं. मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें. अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें.’

भूमि पेडनेकर को हुआ कोरोना

कोरोना की चपेट में अबतक कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोनो पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. भूमि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं. लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं. अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें. मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं.’

कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस को दी मात

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हो गए है औऱ इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘निगेटिव, 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापसी.’ बता दें कि कार्तिक भूलभुलैया 2 की शूटिंग लगभग खत्म कर चुके हैं और उनकी फ़िल्म ‘धमाका’ के टीज़र ने काफी धमाका मचा दिया था.

अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अस्पताल में एडमिट हो गए है. बीते दिन ही उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी तबीयत खराब हो रही है. वो लिखते है, ‘आपकी दुआओं का असर हो रहा है. मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी गई है. मैं एडमिट हो गया हैं. जल्द वापस आउंगा. आप लोग अपना ध्यान रखें.’

‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट को हुआ कोरोना

अक्षय कुमार हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे थे. अब जानकारी मिली है कि ‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. ये सभी आर्टिस्ट जल्द ही काम शुरू करने वाले थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola