Bollywood & TV Updates : अपने लेटेस्ट डांस वीडियो को लेकर फिर यूजर्स के निशाने पर दीपिका सिंह
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी (Disha Patani) के साथ मुंबई की सड़कों पर घूम रहे थे. तभी दोनों को बांद्रा में पुलिस ने रोक लिया. हालांकि उनका आधार कार्ड देखने और बाकी फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद दोनों को जाने दिया गया. वहीं, बीते दिन टीवी एक्टर करण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि बाद में उनकी बेल हो गई. जिसके बाद निशा ने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी. उन्होंने करण द्वारा की गई मारपीट की तस्वीरें शेयर की है.
दीपिका सिंह का वीडियो यूजर्स के निशाने पर
टीवी का फेमस धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ से पहचान बनाने वाली संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह इनदिनों अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. अब उनका लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में वह अमेरिकन रैपर कार्डी बी के ‘अप’ सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस वीडियोज देखकर फैंस हैरान रह गये हैं. हालांकि कुछ लोग उनके इस वीडियो को सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं. उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘क्या ये कोई मजाक चल रहा है?’
मेरा शादी से विश्वास उठ गया है- राखी सावंत
एक्ट्रेस निशा रावल ने अपने पति और एक्टर करण मेहरा के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. करण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में जमानत दे दी. अब इसपर राखी सावंत का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, मैं शॉक में हूं. अब मेरा शादी पर से, अब मेरा प्यार से विश्वास उठ गया है. जो दोनों एकदूसरे से इतना प्यार करते थे, दोनों जीने मरने की कसमें खाते थे. ओ माई गॉड. इनकी जोड़ी टूट सकती है तो दुनिया में किसीकी भी जोड़ी टूट सकती है.
‘डांस दीवाने 3’ में नजर आयेंगे सिद्धार्थ शुक्ला
फेमस एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला इस समय अपने नए वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के साथ अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं. एकता कपूर के सीरीज के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने वाले एक्टर अगली बार एक और रियलिटी शो डांस दीवाने 3 में दिखाई देंगे. स्पॉटबॉय डॉट कॉम को एक सूत्र ने बताया, “सिद्धार्थ डांस दीवाने 3 पर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3 के इंटीग्रेशन एपिसोड की शूटिंग करेंगे. वो कल उमरगांव में सेट पर आएंगे, जहां हम उन्हें जज माधुरी दीक्षित, धर्मेश येलांडे और तुषार कालिया के साथ गेस्ट के तौर पर नजर आयेंगे.”
अक्षरा सिंह का डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, किटकैट जवानी पे रील्स बनाएंगे. चाहे जितना हमारी राह में कांटे डालिये. काम से पीछे नहीं हटेंगे… क्योंकि यही तो सब कुछ है. मेरे लिए मेरे पेरेंट्स, मेरा काम और सबका आशीर्वाद…यही मेरी दुनिया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे है.
विद्या बालन की फिल्म ‘शेरनी’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
करीना कपूर का ये वीडियो देखा आपने?
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें वो इंस्टाग्राम के अलग-अलग फिल्टर्स ट्राई कर रही हैं. वीडियो शेयर कर वो कैप्शन में लिखती है, #MoodyTuesdays ft. Instagram filters. एक्ट्रेस का ये वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसन्द आ रहा है. इस पर यूजर्स खूब सारे कमेंट्स कर रहे है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए