BMW ने लॉन्च की R18 Transcontinental बाइक, इसकी कीमत 45 Hero Splendor के बराबर

BMW Motorrad R18 Transcontinental बाइक में 3 राइडिंग मोड्स Rain, Roll और Rock दिये गए हैं. यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके साथ ही, कंपनी ने इस बाइक में एंटी हॉपिंग क्लच दिया है.
BMW Motorrad R18 Transcontinental Price: जर्मनी की लग्जरी कार मेकर कंपनी बीएमडब्ल्यू की दोपहिया वाहन इकाई बीएमडब्ल्यू मोटररैड ने भारतीय बाजार में नयी ‘आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल क्रूजर’ उतारी है. बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने बताया है, इस बाइक को पूरी तरह से निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में ऑर्डर किया जा सकता है. कंपनी ने कहा कि इस नयी पेशकश के साथ अब देश में क्रूजर श्रेणी में उसकी तीन मोटरसाइकिल हो गई हैं जिनके नाम हैं, आर 18, आर 18 क्लासिक और आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल.
बीएमडब्ल्यू मोटरराड आर 18 ट्रांसकॉन्टिनेंटल क्रूजर बाइक 4750 rpm पर 89bhp जेनरेट करती है और 3000 rpm पर 158Nm का टॉर्क आउटपुट देती है. यह बाइक 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसके साथ ही, कंपनी ने इस बाइक में एंटी हॉपिंग क्लच दिया है, जो रियल व्हील हॉप को एलिमेनेट करता है. इसके साथ ही, बाइक में रिवर्स गियर भी ऑप्शनल दिया गया है.
BMW Motorrad R18 Transcontinental बाइक में 3 राइडिंग मोड्स Rain, Roll और Rock दिये गए हैं. Rain मोड में थ्रॉटल रेस्पॉन्स जेंटल है और सेफ्टी मेजर्स शानदार हैं. Roll मोड में, इंजन ऑप्टिमम थ्रॉटल प्रतिक्रिया देता है. वहीं, Rock मोड में थ्रॉटल रेस्पॉन्स शार्प है और ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल देता है. इस बाइक की शोरूम कीमत 31.5 लाख रुपये है. इतनी कीमत में आप 45 हीरो स्प्लेंडर बाइक खरीद सकते हैं.
BMW R18 Transcontinental की डिजाइन के बारे में बात करें, तो इसमें एल्यूमीनियम कास्ट व्हील्स दिये गए हैं. बाइक में सीट की लंबाई 740 एमएम है. बाइक का वजन 427 किलोग्राम है. बाइक में टैंक 24 लीटर का दिया गया है, जिसमें 4 लीटर का रिजर्व रहता है. इस बाइक में कनेक्टिविटी, Adaptive Headlight, Headlight Pro, डेटाइम राइडिंग लाइट्स, लॉकेबल फ्यूल कैप, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम, मार्शल गोल्ड सीरीज 2, हिल स्टार्ट कंट्रोल, एक्टिव क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










