30 हीरो स्प्लेंडर के बराबर है इस BMW बाइक की कीमत, 100 साल पूरे होने पर कंपनी ने उतारी नयी मोटरसाइकिल, जानें

BMW Motorrad Rnine T & R18100 Years Price – बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में दो नयी बाइक्स पेश की हैं. कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को 100 साल पूरे होने के मौके पर खासतौर पर उतारा है. दो नये लॉन्च हुए मॉडल्स में Rnine T 100 Years और R18100 Years शामिल हैं.
BMW Motorrad New Bikes Price: बीएमडब्ल्यू ने भारतीय बाजार में दो नयी बाइक्स पेश की हैं. कंपनी ने इन दोनों बाइक्स को 100 साल पूरे होने के मौके पर खासतौर पर उतारा है. दो नये लॉन्च हुए मॉडल्स में Rnine T 100 Years और R18100 Years शामिल हैं. इनकी कीमत क्रमश: 24 लाख रुपये और 25.90 लाख रुपये है. कंपनी का कहना है कि ग्राहक इसे डीलरशिप पर जाकर बुक करा सकते हैं. खास बात यह है कि इन बाइक्स के केवल 1923 यूनिट्स ही सेल के लिए उपलब्ध कराये गए हैं, क्योंकि कंपनी की स्थापना 1923 में ही की गई थी. हम आपको बताते हैं कि दोनों बाइक्स में क्या खूबियां हैं और कितने दमदार इंजन के साथ इन्हें पेश किया गया है.
BMW Rnine T 100 Years मोटरसाइकिल में स्पेशल पेंट स्कीम के साथ क्रोम फिनिश फ्यूल टैंक दिया गया है. इसके साथ ही, इसमें 100 years का बैज दिया गया है. फ्रंट व्हील कवर को भी ब्लैक पेंट दिया गया है. बाइक में कंपनी की ओर से 1170 सीसी का एयर/ऑयल कूल्ड दो सिलेंडर, फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो 109 हॉर्स पावर के साथ 116 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन से बाइक की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा हो जाती है. वहीं, BMW R18100 Years में भी कंपनी ने क्लॉसिक क्रोम ट्रीटमेंट दिया है. इसके अलावा, इसमें हैंडलबार फिटिंग, गियरशिफ्ट और फुटब्रेक लीवर, हैंडलबार क्लैम्प्स, हैंडलबार मिरर, इंजन केसिंग कवर, ब्रेक मास्टर सिलेंडर, ब्रेक कैलीपर्स और सिलेंडर हेड कवर पर एक गैल्वेनिक लेयर की कोटिंग दी गई है. इसमें 1802 सीसी का इंजन दिया गया है, जिससे बाइक को 67 किलोवॉट की पावर और 158 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इससे बाइक को 180 किलोमीटर प्रतिघंटे से ज्यादा स्पीड मिलती है.
Also Read: BMW G310 RR भारत में लॉन्च, शानदार लुक्स और जबरदस्त फीचर्स से लोडेड है यह बाइक
BMW Motorrad की स्थापना साल 1923 में की गई थी. कंपनी ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक विमान इंजन निर्माता के रूप में शुरुआत की थी. बीएमडब्ल्यू ने 1923 में अपनी पहली मोटरसाइकिल R32 बनायी, जिसमें एक फ्लैट-ट्विन बॉक्सर इंजन गया था. बीएमडब्लू मोटररैड अब भी फ्लट-ट्विन बॉक्सर कॉन्फिगरेशन का उपयोग करता है, लेकिन अब कंपनी विभिन्न प्रकार के इंजन कॉन्फिगररेशन के साथ मोटरसाइकिल बनाती है. इस मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पावाह ने कहा, कंपनी की शुरुआत के वर्ष को जाहिर करते हुए केवल 1,923 इकाइयों सीमित, ये मॉडल पूर्ण प्रशंसकों के लिए हैं और एक भावना व्यक्त करते हुए पुरानी यादों को ताजा करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










