Black Friday Sale: इंटरनेशनल वेबसाइट्स जो भारत में प्रोडक्ट्स करते हैं डिलीवर

Updated:
विज्ञापन
Black Friday Sale: इंटरनेशनल वेबसाइट्स जो भारत में प्रोडक्ट्स करते हैं डिलीवर

Black Friday Sale: अगर आप इस ब्लैक फ्राइडे अपने लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको ऐसे इंटरनेशनल वेबसाइट्स के बारे में बताने वाले हैं जो भारत में भी प्रोडक्ट्स डिलीवर करते हैं.

विज्ञापन
undefined

International Websites From Where You Can Order Products: ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत आज से होने वाली है. ऐसे में अगर अपने इस दौरान अपने लिए शॉपिंग करने की योजना बनाई है तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको ऐसे इंटरनेशनल वेबसाइट्स के बारे में बताने वाले जहां से आप इंडिया में भी प्रोडक्ट्स डिलीवर करवा सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Amazon US: अमेजन यूएस भारत में प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करता है. आपको बस जाकर अपने ऐप में अपना देश को बदलना होगा, और देखते ही देखते आप प्रोडक्ट्स की शॉपिंग कर सकेंगे.

undefined

Macy’s: यूएस बेस्ड यह रिटेलर इंडिया में भी प्रोडक्ट्स की डिलीवरी करता है. बायर्स macys.com पर केवल इंडियन करेंसी से ही नहीं बल्कि, किसी भी करेंसी का इस्तेमाल कर शॉपिंग कर सकते हैं.

undefined

ASOS: यह एक यूके बेस्ड फैशन वेबसाइट है. यहां से आप कपड़े, बैग्स और बेल्ट्स इत्यादि ऑर्डर कर सकते हैं. चेकआउट करते समय शिपिंग कॉस्ट ऑटोमैटिकली कैलकुलेट कर ली जाएगी. इस वेबसाइट से आप अपने प्रोडक्ट को ट्रैक भी कर सकते हैं.

undefined

Beauty Bay: यह वेबसाइट मेकअप लवर्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है. यहां आपको मेकअप प्रोडक्ट्स की एक वाइड रेंज देखने को मिल जाएगी. इस साइट पर आपको कीमतें भी इंडियन करेंसी में देखने को मिल जाएंगी.

undefined

LightInTheBox: यह वेबसाइट भी इंडिया में अपने प्रोडक्ट्स डिलीवर करती है. यहां से आप अगर चाहें तो कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते इत्यादि ऑर्डर कर सकते हैं. पेमेंट के टाइम पर आप इंडियन करेंसी का ऑप्शन चुन सकते हैं.

undefined

JCrew.com: यह वेबसाइट भी इंडिया में अपने प्रोडक्ट्स डिलीवर करती है. यहां आपको मेन, वीमेन और बच्चों के लिए प्रोडक्ट्स ऑर्डर कर सकते हैं.

undefined

Etsy: Etsy वेबसाइट भारत में भी डिलीवरी करती है. यहां आपको ज्वेलरी, एक्सेसरीज, कपड़े, जूते, घर के लिए प्रोडक्ट्स, शादी की पार्टी, टॉयज और एंटरटेनमेंट जैसे सभी प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola