Jharkhand News: BJP का विरोध प्रदर्शन, भ्रष्टाचार को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मुफ्त बिजली, 5 लाख युवाओं को रोजगार, पढ़े-लिखे युवाओं को हर माह बेरोजगारी भत्ता, दो लाख का किसान ऋण माफी जैसे अनेक वादे कर सत्ता में आयी है, परंतु इसे पूरा करने में नाकाम रही.
Jharkhand News: राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने खूंटपानी प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंडल अध्यक्ष सुदामा हायबुरु की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया. धरना में पहुंचे जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में घोटाला व भ्रष्टाचार सीमा पार कर चुका है. सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आम जनता भुगत रही है.
सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त
जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष नंदजी प्रसाद ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार मुफ्त बिजली, 5 लाख युवाओं को रोजगार, पढ़े-लिखे युवाओं को हर माह बेरोजगारी भत्ता, दो लाख का किसान ऋण माफी जैसे अनेक वादे कर सत्ता में आयी है, परंतु इसे पूरा करने में नाकाम रही. आने वाले दिनों में राज्य की जनता सरकार से हिसाब लेगी. बीडीओ कार्यालय में जनता का काम नहीं हो रहा है. सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है.
जन आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम है सरकार
पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा ने कहा कि राज्य सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही. प्रखंड कार्यालय से लेकर राज्य सचिवालय तक भ्रष्टाचार हावी है. जनता का काम नहीं हो रहा है. राज्य सरकार के पास नीति व नीयत की कमी है. जन समस्याओं पर सुनवाई नहीं हो रही है.
इन्होंने सभा को किया संबोधित
धरना प्रदर्शन को जिला उपाध्यक्ष सिदेश्वर बानरा, मांगता गोप, हेमंत केशरी ने भी संबोधित किया. धरना में सोनाराम कुम्हार, सानो गोप, कोकिल केशरी, नारायण बानरा, सुभाष पाडेया, झंडा हायबुरु, विन्दर दोराय, सॉन्ग जरिका, बागुन मेलगांडी, मानसिंह तिऊ, मालती बोदरा, लक्ष्मी बिरुली के अलावा अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट : अजय महतो, खूंटपानी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




