पश्चिम बंगाल : उपनगरों का शहरीकरण करने के लिए मास्टर प्लान जरूरी

राज्य के शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में द हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अमेंडमेंट बिल 2024 पेश किया और इसी के संबंध में भाजपा विधायक ने यह टिप्पणी की.
मशहूर अर्थशास्त्री व भाजपा विधायक अशोक लाहिड़ी ने विधानसभा (Assembly) में राज्य में शहरीकरण योजनाओं को लेकर कहा कि सिर्फ कोलकाता शहर ही नहीं, बल्कि राज्य के उपनगरों का शहरीकरण करने के लिए मास्टर प्लान बनाना जरूरी है. कोलकाता शहर के अलावा कल्याणी, बालुरघाट जैसे छोटे उपनगरों का भी शहरीकरण किया जाना चाहिए, तभी राज्य का विकास होगा. श्री लाहिड़ी ने शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण की घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि कोलकाता व हावड़ा शहर के साथ अन्य क्षेत्रों में भी अतिक्रमण बहुत बड़ी समस्या है.
यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अतिक्रमण हो रहा है और इसके प्रति राज्य सरकार की भूमिका उदासीन है. पहले हावड़ा स्टेशन से नदी दिखती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर ड्रोन से इलाकों की निगरानी करनी चाहिए, तभी अतिक्रमण को हटाया जा सकेगा. राज्य के शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में द हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अमेंडमेंट बिल 2024 पेश किया और इसी के संबंध में भाजपा विधायक ने यह टिप्पणी की.
Also Read: पश्चिम बंगाल : कैग रिपोर्ट पर चर्चा की बीजेपी की मांग स्पीकर ने की खारिज, विधानसभा में हुआ हंगामा
मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि वह इस विषय पर कुछ नहीं चाहते थे. हावड़ा स्टेशन के सामने अतिक्रमण पर मंत्री ने कहा कि इसके लिए रेलवे पुलिस जिम्मेदार है, क्योंकि अतिक्रमण हटाने के लिए वह कोई कदम नहीं उठाती. उक्त इलाका रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में है. ऐसे में उन्हें कार्रवाई करने की जरुरत है.
Also Read: Lucknow News : गणतंत्र दिवस पर शहर में लागू रहेगा रूट डायवर्जन, चारबाग से विधान सभा के लिए इन रास्तों से जाए
शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने विधानसभा में द हावड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2024 पेश किया. यह विधेयक हावड़ा शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास व शहरीकरण के लिए पेश किया गया. हावड़ा शहर की सड़कें, निकासी व्यवस्था, जलापूर्ति सेवाएं बेहतर करने के उद्देश्य से राज्य सरकार यह विधेयक लेकर आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




