Birsa Munda Death: बिरसा मुंडा के संदेश को आज भी फॉलो करते हैं अनुयायी, जानें उनके जीवनशैली के बारे में

Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Jun 2022 11:24 AM

विज्ञापन

भगवान बिरसा मुंडा के अनुयायी बिरसा समाज (बिरसाइत) के नाम से अलग धर्म की स्थापना कर उनकी पूजा करते हैं. बिरसा समाज के अनुयायी मुख्य रूप से खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला जिले में निवास करते हैं.

विज्ञापन

रांची : बिरसा मुंडा का संदेश कई लोगों को आज भी प्रेरित करता है. लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होंगे जो कि उनके संदेश और उनकी जीवनशैली को फॉलो करते हैं. लेकिन आज भी झारखंड में रहने वाला बिरसाइत समाज न सिर्फ उनकी पूजा करता है बल्कि संदेश को मानते भी हैं. उनकी जीवनशैली भी उसी तरह की है. ये मुख्य रूप से खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला जिले में निवास करते हैं. इनकी संख्या लगभग 10 हजार है. 100 से अधिक गांवों में बसे हैं. बिरसा के अनुयायी प्रकृति के सभी जीव-जंतु से प्रेम करते हैं और उनकी सेवा करते हैं.

कोई भी रंगीन कपड़े का उपयोग नहीं करता. पुरुष सफेद धोती और जनेऊ पहनते हैं. वहीं, महिलाएं सफेद साड़ी पहनती हैं. ठंड के दिनों में सफेद चादर ओढ़ लेते हैं. उनका भोजन पूरी तरह से शाकाहारी होता है. कोई भी शराब और मांसाहार का सेवन नहीं करता है और न ही अपने बाल और दाढ़ी को काटते हैं.

पर्व-त्योहार भी नहीं मनाते, बल्कि प्रत्येक एक जनवरी को धर्मयुग और 15 मई को धर्म दिवस मनाते हैं. खूंटी जिले में बिरसा समाज के अनुयायी मुख्य रूप से चारिद, अनिगड़ा और खूंटी शहरी क्षेत्र के खूंटी टोली में निवास करते हैं. खूंटी से सटे बंदगांव प्रखंड के लुंबई में उनकी काफी आबादी है. लुंबई के एक घर में एकत्र होकर प्रत्येक गुरुवार को प्रार्थना करते हैं. गुरुवार को कोई भी व्यक्ति काम नहीं करता है.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola