बीरभूम निवासी सेना जवान की सिक्किम में मौत को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में शोक
Published by : Shinki Singh Updated At : 07 Oct 2023 1:38 PM
4 अक्टूबर को भारतीय सेना द्वारा गोपाल मंडी के घर पर उनके लापता होने की सूचना दी गई थी. गुरुवार शाम गोपाल मंडी के घर पर गोपाल की मौत की सूचना मिली. घटना को लेकर अब लोग इस इंतजार में है की कब गांव के दुलारे का पार्थिव देह घर पहुंचेगा.
बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाने के नंदुलिया गांव निवासी एक सेना जवान की गत तीन अक्टूबर को सिक्किम में आयी प्राकृतिक आपदा में शहीद हो जाने के बाद से परिवार समेत समूचे गांव में शोक है. परिवार के लोग शहीद जवान गोपाल मंडी के पार्थिव देह का घर लौटने का इंतजार कर रहे है. बताया जाता है की बीरभूम के सेना जवान गोपाल मंडी जलपाईगुड़ी के बिन्नागुड़ी में पदस्थापित थे. वहां से कुछ माह पहले वह सिक्किम के हरभजन सिंह मंदिर में ड्यूटी पर गये थे. वह प्राकृतिक आपदा के दौरान सिक्किम के हरभजन सिंह मंदिर से अपनी ड्यूटी पूरी कर बिन्नागुड़ी आर्मी कैंप लौट रहे थे. वापस लौटते समय रास्ते में उन्हें प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ा.
4 अक्टूबर को भारतीय सेना द्वारा गोपाल मंडी के घर पर उनके लापता होने की सूचना दी गई थी. गुरुवार शाम गोपाल मंडी के घर पर गोपाल की मौत की सूचना मिली. उनकी मौत की खबर जैसे ही आदिवासियों के निवास वाले नंदुलिया गांव में पहुंची, परिवार समेत समूचे गांव में मातम पसर गया. 29 वर्षीय गोपाल मंडी 2014 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे. वह चिकित्सा विभाग में कार्यरत थे.
Also Read: West Bengal Breaking News : दो महीने में ममता बनर्जी के नेतृत्व में होगी दूसरी सभा : अभिषेक
2021 में उनकी शादी बोलपुर के सियान की रहने वाली मम्पी मुर्मू से हुई थी.घर पर गोपाल मंडी की मां, पिता, बड़े भाई, बहन और पत्नी हैं.परिवार द्वारा अपने जवान बेटे को खोए जाने पर मानों दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है. महज तीन वर्ष ही विवाह के हुए थे. लेकिन किसी ने सोचा तक नहीं था की इस तरह गोपाल की मौत हो जायेगी. घटना को लेकर अब लोग इस इंतजार में है की कब गांव के दुलारे का पार्थिव देह घर पहुंचेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










