बिपाशा बसु की हुई गोद भराई, मां ने उतारी नजर, करण सिंह ग्रोवर संग यूं पोज देती नजर आईं एक्ट्रेस, PICS

Updated:
विज्ञापन

बिपाशा बसु ने कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बंगाली बाला बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने इस खास मौके पर गुलाबी रेशम की साड़ी और मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई हैं. उन्होंने गले में एक हैवी कार पहना है. वीडियो में महिलाएं उन्हें आशीर्वाद देती दिख रहीं हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और इस समय इस पल को इंज्वॉय कर रही हैं. हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म हुई जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. तस्वीरों में उनके पति करण सिंह ग्रोवर नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में उनकी मां और सास बिपाशा की नजर उतारती दिख रही हैं.

विज्ञापन
undefined

बिपाशा बसु ने कुछ प्यारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वो बंगाली बाला बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने इस खास मौके पर गुलाबी रेशम की साड़ी और मैचिंग चूड़ियां पहनी हुई हैं. उन्होंने गले में एक हैवी कार पहना है. वीडियो में महिलाएं उन्हें आशीर्वाद देती दिख रहीं हैं.

undefined

उन्होंने सबसे पहले एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा, “आमार शाध थैंक यू मां.” वीडियो में बिपाशा की मां ममता बसु और सास दीपा सिंह ने उनकी आरती उतारी और माथे पर तिलक लगाया. वो स्वादिष्ट व्यजंन का लुत्फ उठाती भी दिख रही हैं. फैंस कमेंट में उन्हें बधाई दे रहे हैं.

undefined

बिपाशा बसु ने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों पोज देते नजर आ रहे हैं. तस्वीर को पोस्ट करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा, बेबीज… और एक हार्ट भी शेयर किया है. यूजर्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं और कमेंट में बेस्ट कपल लिख रहे हैं.

undefined

बिपाशा बासु ने अपने हिंदी सिनेमा करियर की शुरुआत वर्ष 2001 में अब्बास निर्देशित फिल्म अजनबी से की थी. फिल्म में उनके अलावा, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में थे. बिपाशा बसु राज, जिस्म, नो एंट्री, धूम 2, फिर हेरा फेरी और रेस जैसे कई चर्चित फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola