सूरज ढलते ही गेट पर खड़ी बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूट ले गये बाइक सवार, दूर खड़ी देखती रह गई बहू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 May 2023 11:38 PM

विज्ञापन

ताजनगरी आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 में बुधवार की रात को घर के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला की चेन दो बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए.

विज्ञापन

आगरा. ताजनगरी आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस 1 में बुधवार की रात को घर के बाहर खड़ी एक बुजुर्ग महिला की चेन दो बाइक सवार लुटेरे लूट ले गए. रात करीब 9:15 बजे ट्रांस यमुना फेस वन सी 428 में रहने वाली 60 वर्षीय निवेदिता गुप्ता पत्नी स्वर्गीय कमलेश गुप्ता भारद्वाज चौराहे से कुछ सामान खरीद कर घर वापस आ रही थी. गेट खुलवाने के लिए वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी हुई थीं. इसी दौरान भारद्वाज चौराहे की तरफ से काले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने महिला के गले से चेन तोड़ ली. वे रॉयल पब्लिक चौराहे की तरफ बाइक लेकर फरार हो गए.

काले कपड़े में बेखौफ होकर वारदात की
undefined

बुजुर्ग महिला चेन टूटने के बाद बचाव को आवाज लगाती तब तक बाइक सवार लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे. महिला का कहना है कि लूटी गई चेन करीब 30 ग्राम की है. पीड़ित बुजुर्ग की बहू दीप्ति गुप्ता ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई वह दुकान पर खड़ी हुई थी. उन्होंने देखा कि काले रंग की बाइक पर दो युवक बैठे हुए थे. पीछे बैठे युवक ने उनकी सास के गले से चेन तोड़ दी. चेन लूटने वाला युवक काले रंग के कपड़े पहना हुआ था. दोनों ही युवक के चेहरे पर ना तो हेलमेट था और ना ही कोई मास्क था.

पुलिस पर लगाया गश्त में लापरवाही का आरोप

घटना स्थल पर मौजूद क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं. लोगों की शिकायत थी कि कॉलोनी में पुलिस द्वारा गश्त नहीं की जाती है. इसकी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. इसी वजह से घर के बाहर से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे दिया गया. हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी ली. लुटेरों का सुराग लगाने को आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola