Bihar Board 10th Result 2023: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.0% पास, मोहम्मद रूम्मान अशरफ टॉपर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 Mar 2023 12:23 PM
BSEB Bihar Board 10th Result Date and Time, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega: इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है. इस बार बिहार बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 14 से 22 फरवरी के बीच कराया. बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी.
BSEB Bihar Board 10th Result Date, Time: Bihar Board 10th Result 2023, Bihar Board Matric Ka Result Kab Aayega, biharboardonline.bihar.gov.in: बिहार बोर्ड दसवीं की परीक्षा दिए छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ. मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 1.30 बेजे के बाद जारी कर दिया गया. रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी कर दिया गया है, यहां जानें बिहार 10वीं बोर्ड से जुड़ी हर अपडेट
Also Read: Bihar Board 10th Result Live: बिहार बोर्ड मैट्रिक के टॉप 10 में 90 विद्यार्थियों का कब्जा, रुम्मान टॉपर
बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से आज कभी भी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है. बीएसईबी की ओर से मैट्रिक परीक्षा 14 फरवरी, 2023 से 22 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी.
Also Read: Bihar Board 10th Result 2023: आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट, टॉपर्स को मिलेगा ये इनाम
बिहार बोर्ड ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि 10वीं का परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर जारी करेंगे.
-
biharboardonline.com
-
biharboard.online.in
-
biharboardonline.bihar.gov.in
-
secondary.biharboardonline.com
रिजल्ट जारी होने के बाद यहां रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जायेगा.
बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होम पेज पर ‘बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023’ लिंक को क्लिक करें.
बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
‘सर्च’ बटन को क्लिक करें और बीएसईबी 10वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
बिहार बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 का प्रिंटआउट निकाल लें.
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, onlinebseb.in डाउन हो जाए या कुछ समय के लिए बंद हो जाएं या फिर क्रैश हो जाए. इसके अलावा अन्य तकनीकी दिक्कतें भी आ सकती हैं. ऐसे में परीक्षार्थी परेशान न हों. वह दूसरे रास्ते से अपने रिजल्ट बिना देरी के तुरंत चेक कर सकते हैं. छात्र बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे एक SMS के जरिए भी अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें SMS के जरिए अपना रोल नंबर डालकर समस भेजना होगा.
बीएसईबी उन छात्रों के लिए पूरक यानी कंपार्टमेंट परीक्षा भी आयोजित करेगा. जो छात्र किसी एक या दो विषय में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक यानी 30 से कम हासिल किए हैं वे कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा बीएसईबी द्वारा जल्द ही आयोजित की जाने की उम्मीद है.
बीएसईबी ने कहा कि कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई या उससे पहले घोषित किया जाएगा. बता दें कि बीएसईबी ने 21 मार्च को इंटर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की. इस साल, कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में लगभग 13.04 लाख छात्र उपस्थित हुए और उनमें से 10.91 लाख उत्तीर्ण हुए. कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










