ePaper

Drugs Case : NCB ने एजाज खान को किया गिरफ्तार, 8 घंटे तक चली पूछताछ

Updated at : 31 Mar 2021 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
Drugs Case : NCB ने एजाज खान को किया गिरफ्तार, 8 घंटे तक चली पूछताछ

Ajaz Khan arrested in in drugs case : बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान (Bigg Boss Fame Ajaz Khan) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग मामले में गिरफ़्तार कर लिया हैं. एनसीबी ने अभिनेता एजाज खान से 8 घंटे तक पूछताछ की. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

विज्ञापन

Ajaz Khan arrested in in drugs case : बिग बॉस फेम एक्टर एजाज खान (Bigg Boss Fame Ajaz Khan) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग मामले में गिरफ़्तार कर लिया हैं. एनसीबी ने अभिनेता एजाज खान से 8 घंटे तक पूछताछ की. आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एजाज खान के राजस्थान से मुंबई लौटने के बाद एनसीबी ने उन्हें कल हिरासत में ले लिया था. इसके अलावा एजेंसी ने ड्रग्स सिलसिले में मुंबई के दो ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. एक्टर पर बटाटा गैंग का ही हिस्सा होने का आरोप है. इससे पहले मुंबई के सबसे बड़े ड्रग सप्लायर फारूख बटाटा के बेटे शादाब बटाटा को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था.

शादाब के पास से करीब 2 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप बरामद हुई थी. शादाब ने पूछताछ में कई सेलेब्स का नाम भी लिया था. वहीं, एजाज खान साल 2018 में भी प्रतिबंधित दवाओं को लेकर गिरफ्तार हो चुके हैं. उन्हें जब पकड़ा गया, तो वे एक होटल में पार्टी कर रहे थे.

Also Read: Entertainment Live Updates : ड्रग केस में NCB ने एक्टर एजाज खान को किया गिरफ्तार

2018 में जब एजाज नारकोटिक्स सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए थे, तब वो नशे में थे. उनके पास से 8 एक्सटेसी टेबलेट मिली थीं. उस दौरान नवी मुंबई पुलिस ने एक्टर से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे. वहीं, एक्टर एजाज खान ‘बिग बॉस 7का भी हिस्सा रहे थे. एक्टर एजाज खान ‘बिग बॉस 7का भी हिस्सा रहे थे. इसके अलावा वो ‘रक्त चरित्र’ में भी नजर आए थे. इसके अलावा वे कई डेली सोप का भी हिस्सा रहे हैं. इसमें ‘रहे तेरा आशीर्वाद’ शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola