Coromandel Express Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा, मुआवजे का ऐलान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jun 2023 10:45 PM

विज्ञापन

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर जिले मे बड़ा हादसा हुआ है. बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी से टकराने के बाद कोरोमंडल ट्रेन की 6 डिब्बे पटरी से उतर गये.

विज्ञापन

Coromandel Express Accident: ओडिशा के बालासोर मे बड़ा रेल हादसा हुआ है. बहानागा रेलवे स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई. बताया जा रहा है कि बालासोर से करीब 40 किलोमीटर कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. मालगाड़ी से हुई टक्कर के बाद ट्रेन की स्लीपर बोगी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में तीन सौ से लेकर 400 यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

राहत और बचाव जारी

हादसे के बाद राहत और बचाव जारी है. एडिशनल डीएमईटी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भद्रक से 15 एंबुलेंस मौके पर रवाना कर दी गई थी. जिसके बाद घायलों को सोरोसीएचसी में शिफ्ट करना शुरू कर दिया गया. राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं.

सीएम ममता बनर्जी ने किया ट्रेल फ्री नंबर जारी

वहीं, ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुख जाहिर करते हुए ओडिशा सरकार और दक्षिण-पूर्व रेलवे के साथ सहयोग बनाये रखने की अपील की है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि हमारा आपत कालीन कंट्रोल रूम काम करने लगा है. लोग 033 22143526 और 22 535185 पर संपर्क करने के बाद जानकारी ले सकते हैं.

नवीन पटनायक ने मौके पर अधिकारियों को भेजा

इसके अलावा, दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भी रेल मदद तात्कालीक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने राज्य की मंत्री प्रमिली मलिक और स्पेशल रीलिफ कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत बचाव का जायजा लें.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola