Bengal Election 2021: भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही शोभन-वैशाखी ने दिया इस्तीफा

sovan baisakhi news: शोभन और वैशाखी पिछले साल ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. जिस विधानसभा सीट से शोभन चटर्जी अब तक चुनाव लड़ते रहे हैं, वहां से तृणमूल कांग्रेस ने उनकी पूर्व पत्नी रत्ना बनर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया है. शोभन को उम्मीद थी कि उन्हें बेहाला पूर्व से भाजपा का टिकट मिलेगा, लेकिन पार्टी ने यहां से अभिनेत्री पायल सरकार को टिकट दे दिया है.
कोलकाता : बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी होते ही तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले शोभन चटर्जी और उनकी महिला मित्र वैशाखी बनर्जी ने रविवार को भगवा पार्टी से इस्तीफा दे दिया. सोमवार को शोभन और वैशाखी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी अगली रणनीति के बारे में खुलासा करेंगे.
शोभन और वैशाखी पिछले साल ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे. जिस विधानसभा सीट से शोभन चटर्जी अब तक चुनाव लड़ते रहे हैं, वहां से तृणमूल कांग्रेस ने उनकी पूर्व पत्नी रत्ना बनर्जी को अपना उम्मीदवार बनाया है. शोभन को उम्मीद थी कि उन्हें बेहाला पूर्व से भाजपा का टिकट मिलेगा, लेकिन पार्टी ने यहां से अभिनेत्री पायल सरकार को टिकट दे दिया है.
जैसे ही शोभन को मालूम हुआ कि बेहाला पूर्व से उन्हें टिकट नहीं देकर भाजपा ने बांग्ला फिल्मों की एक्ट्रेस पायल सरकार को अपना उम्मीदवार बनाया है, उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया. उनके साथ उनकी महिला मित्र प्रोफेसर वैशाखी बनर्जी ने भी भाजपा से किनारा कर लिया.
Also Read: तृणमूल से भाजपा में आये शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी ने अपनी ही ‘ग्रांड लांचिंग’ से बनायी दूरी
चुनाव की घोषणा से पहले शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी की वजह से पार्टी की एक बार काफी किरकिरी हुई थी. भाजपा ने शोभन-वैशाखी की लांचिंग के लिए उनके नाम से रोड शो का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले शोभन और वैशाखी ने रोड शो में शामिल होने से इनकार कर दिया.
भाजपा के बड़े नेता उन्हें मनाने के लिए देर रात तक उनके घर पर रहे, लेकिन न शोभन माने, न वैशाखी. अंतत: भाजपा ने शोभन चटर्जी और वैशाखी बनर्जी के बगैर ही पदयात्रा निकाली. हालांकि, बाद में वैशाखी ने सफाई दी कि उनकी तबीयत खराब थी. इसलिए शोभन भी रैली में शामिल नहीं हो सके और दोनों सक्रिय रूप से भाजपा का प्रचार कर रहे थे. आज अचानक दोनों ने पार्टी छोड़ दी.
Posted By : Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




