Odisha News: राउरकेला डबल मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2023 9:47 AM
राउरकेला के लाठीकटा में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस घटना में पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.
लाठीकटा. टांगरपल्ली थाना अंतर्गत कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में शनिवार शाम हुए दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने तीन संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ की. हालांकि अभी तक पुलिस ने हत्या के स्पष्ट कारणों को साफ नहीं किया है. इधर गंजू भूमिज और उसकी पत्नी का भी अब तक कुछ पता नहीं चला है. हत्याकांड के बाद से ही दोनों घर पर नहीं हैं. रविवार की सुबह पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया.
शव लेकर जैसे ही परिजन लाल टंकी पहुंचे, वहां परिजनों के रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बाद में शवों का अंतिम संस्कार किया गया. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. खासकर हत्या के कारणों की जांच चल रही है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों से भी वारदात के सिलसिले में पूछताछ की है. गौरतलब है कि लाठीकटा ब्लॉक के टांगरपाली थाना अंतर्गत कंस्ट्रक्शन काॅलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गयी थी.
हत्या के बाद पूरे इलाके में आतंक फैल गया था, हत्या के पीछे जमीन विवाद का मामला होने की आशंका जतायी जा रही है. कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में शनिवार को वहां रहने वाले लाल टंकी अंचल के संजय दास तथा कंस्ट्रक्शन कॉलोनी के इंद्र स्वांई की क्षत-विक्षत लाश मिली थी. काफी क्रूरता से उनकी हत्या की बात सामने आयी थी. जानकारी होने पर पुलिस दोनों को लेकर राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंची. जहां पर उनकी चिकित्सक ने दोनों को मृत बताया था. आपको बता दें कि इस डबल मर्डर केस के सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










