ePaper

BHU में अनोखा ऑपरेशन, एक मरीज की छाती में फंसा लोहे का टुकड़ा, डॉक्टर्स की टीम ने ऐसे बचाई जान

Updated at : 02 Dec 2021 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
BHU में अनोखा ऑपरेशन, एक मरीज की छाती में फंसा लोहे का टुकड़ा, डॉक्टर्स की टीम ने ऐसे बचाई जान

बीएचयू में तीन घंटे चली सर्जरी में डॉ. सिद्धार्थ लखोटिया ने डॉक्टर्स की टीम के साथ फेफड़े के अंदर फंसे धातु को हटाया. वहीं, दाहिने सीने में जमे खून को भी बाहर निकाला.

विज्ञापन
undefined

BHU Operation News: बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने एकबार फिर से साबित कर दिया है डॉक्टर धरती पर भगवान का रूप होते हैं. ऐसे ही एक केस में बीएचयू के डॉक्टर्स ने कार्डियो थोरैसिक और वस्कुलर सर्जरी विभाग में एक व्यक्ति का दुर्लभ और अनोखा ऑपरेशन किया.

undefined

उस शख्स के सीने में पटाखा फोड़ते वक्त धातु का टुकड़ा फंस गया था. डॉ. सिद्धार्थ लखोटिया के नेतृत्व में चले तीन घंटे की सर्जरी में धातु के टुकड़े को हटाने के बाद, फेफड़े की मरम्मत की गई और रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया.

undefined

यह दुर्लभ केस मऊ जिले के मठमहमदपुर गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक का है जो पटाखा फोड़ते वक्त हाथ में रखे उपकरण से चोटिल हो गया था. पटाखा शायद काम नहीं कर रहा था और उपकरण के धातु का टुकड़ा उलटा हो गया.

undefined

धमाके से लोहे का टुकड़ा मरीज के सीने के दाहिनी ओर जाकर फंस गया. इस हादसे में मरीज का दाहिना फेफड़ा बुरी तरह घायल हो गया. बाद में तेज दर्द के साथ उसकी सांस फूलने लगी तो उसे मऊ के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां हालात गंभीर होने पर उसे बीएचयू अस्पताल रेफर कर दिया गया.

undefined

बीएचयू में तीन घंटे चली सर्जरी में डॉ. सिद्धार्थ लखोटिया ने डॉक्टर्स की टीम के साथ मरीज के फेफड़े के अंदर फंसे धातु के टुकड़े को हटाया. दाहिने सीने में जमे खून को भी बाहर निकाला.

undefined

डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि मरीजे के दाहिने फेफड़े के ऊपरी हिस्से के गंभीर रूप से घायल होने के कारण वहां बड़ी मात्रा में रक्त का स्राव हो गया था. वो भाग्यशाली था कि उसका दिल घायल नहीं हुआ. मरीज ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. सर्जिकल टीम में प्रो. सिद्धार्थ लखोटिया के साथ डॉ. नरेंद्र नाथ दास शामिल थे. एनेस्थीसिया प्रो. एसके माथुर ने किया था.

(रिपोर्ट: विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola