Bholaa BO Collection: अजय देवगन की बंपर ओपनिंग मूवी की लिस्ट में पिछड़ी भोला, देखें टॉप 5 फिल्मों का रिकॉर्ड

Bholaa BO Collection: फिल्म की ओपनिंग भले ही डबल नंबर्स से हुई हो लेकिन अजय देवगन की ये फिल्म उतनी शानदार ओपनिंग नहीं कर पाई. भोला के बजट की बात करें तो यह फिल्म 125 करोड़ के बजट में बनाई गई है. अजय देवगन की कई ऐसी फिल्म हैं जिसने शुरुआत बंपर ओपिनंग से हुई है.
अजय देवगन अभिनीत फिल्म ‘भोला’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 11.20 करोड़ रुपये की कमाई की. निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अजय देवगन ने फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन भी किया है. बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथि’ का हिंदी संस्करण है, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. ‘भोला’ में तब्बू, दीपक डोबरियाल, विनीत कुमार, संजय मिश्रा और गजराज राव जैसे कलाकार भी हैं.
फिल्म की ओपनिंग भले ही डबल नंबर्स से हुई हो लेकिन अजय देवगन की ये फिल्म उतनी शानदार ओपनिंग नहीं कर पाई. भोला के बजट की बात करें तो यह फिल्म 125 करोड़ के बजट में बनाई गई है. अजय देवगन की कई ऐसी फिल्म हैं जिसने शुरुआत बंपर ओपिनंग से हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि भोला पहले वीकेंड में शानदार कमाई करेगी. हालांकि पहले दिन की कमाई के मामले में यह नीचले पायदान पर है.
अजय देवगन की टॉप 5 फिल्मों की बात करें जिन्होंने पहले दिन बंपर कमाई से शुरुआत की है तो इसमें सबसे ऊपर ‘सिंघम रिटर्न्स’ है. फिल्म 15 अगस्त 2014 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले दिन 32.9 करोड़ के साथ धुंआधार शुरुआत की थी. दूसरे नंबर पर ‘गोलमाल अगेन’ है जिसका पहले दिन का कलेक्शन 30.14 करोड़ था. इसके बाद लिस्ट में टोटल धमाल है जिसने पहले दिन 16.50 की कमाई की थी. इस लिस्ट में ‘दृश्यम 2’ है जिसने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई की थी. वहीं टॉप 5 की लिस्ट में तानाजी भी है जिसने पहले दिन 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था.
Also Read: कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद टीवी पर कब लौटेंगे सुनील ग्रोवर? एक्टर बोले- वापसी के लिए तैयार हूं अगर…
बता दें कि यू मी और हम, शिवाय और रनवे 34 के बाद भोला अजय देवगन की चौथी निर्देशित फिल्म है. यह फिल्म लोकेश कनगराज की कैथी का रीमेक है. अजय एक बार फिर फिल्म में तब्बू के साथ काम कर रही हैं, जो कुट्टे के बाद एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही हैं. भोला 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




