पवन सिंह के गाने ’लाल घाघरा’ की सफलता से गदगद बद्रीनाथ झा, भोजपुरी सुपरस्टार संग करेंगे कई नए प्रोजेक्ट

Updated:
विज्ञापन

बद्रीनाथ झा ने कहा कि, पवन सिंह के इस गाने को हर तरह के दर्शक पसंद कर रहे हैं. यह गाना खास कर महिलाओं में खूब लोकप्रिय हुआ है, जो भोजपुरी म्यूजिक के लिए अच्छी खबर है.

विज्ञापन
undefined

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ यूट्यूब पर लगातार दूसरे दिन भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. गाने को मिली इस सफलता से सारेगामा हम भोजपुरी के मैनजिंग डायरेक्टर बद्रीनाथ झा बेहद गदगद हैं और अब वे पवन सिंह को लेकर और भी कई गाने बनाने वाले हैं. इसकी घोषणा बद्रीनाथ झा ने कर दी है.

विज्ञापन
undefined

उन्होंने कहा कि पवन सिंह के इस गाने को हर तरह के दर्शक पसंद कर रहे हैं. यह गाना खास कर महिलाओं में खूब लोकप्रिय हुआ है, जो भोजपुरी म्यूजिक के लिए अच्छी खबर है. बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना ‘लाल घाघरा’ हमारे यूट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुआ और अब तक इसे 16,483,210 लोग देख चुके हैं, जो हमें और अच्छा करने को प्रेरित करता है.

undefined

उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री को बदलने के लिए आगे आएं और नकारात्मक चीजों को छोड़कर सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें. सारेगामा हम भोजपुरी का मकसद ही है अच्छे गाने को रिलीज करना और उसे प्रमोट करना. इसी कड़ी में जब इस गाने के लिए हमसे अप्रोच किया गया, तो हमने बिना देर किए इसके लिए सहमति दे दी. नतीजा सबके सामने है.

undefined

बद्रीनाथ झा ने कहा कि, लाल घाघरा को रिलीज वाले दिन ही 12 मिलियन व्यूज मिल गए थे और अभी तक 16 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है. ये आंकड़ा फिलहाल तो रुकने वाला नहीं. भरोसा है कि यह गाना 100 मिलियन क्लब में भी जल्द ही शामिल हों जाएगा. उन्होंने कहा कि आगे हम और भी गाने पवन सिंह को लेकर आने वाले हैं, जो एक से बढ़ कर एक होंगे.

undefined

आपको बताया दें कि गाना ‘लाल घाघरा’ में पवन सिंह और नमृता मल्ला में नजर आ रही हैं. दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है. उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं. गाने का म्यूजिक वीडियो किसी ब्लॉक बस्टर गाने से कम नहीं है. इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है. इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola