भोजपुरी के उभरते स्टार जय यादव की फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ दीवाली पर होगी रिलीज, रानी चटर्जी संग दिखेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2022 2:39 PM
‘बाबुल की गलियां’ को लेकर जय यादव बेहद उत्साहित हैं. जय यादव कहते हैं कि फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ शानदार फिल्म है. मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला. फिल्म में रौशनी सिंह भी हैं.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री लगातार बड़ी हो रही है और अब यहां एक से बढ़ कर एक टैलेंट अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. ऐसे ही एक प्रतिभाशाली एक्टर है जय यादव, जिनकी फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ दीवाली में सिनेमाघरों रिलीज होगी. इस फिल्म में जय यादव को भोजपुरी के सबसे प्रामिसिंग एक्टर अवधेश मिश्रा, भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, देव सिंह, प्रकाश जैश जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला.

इस फिल्म को लेकर जय यादव बेहद उत्साहित हैं. जय यादव कहते हैं कि फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ शानदार फिल्म है. मैं खुद को खुशनसीब समझता हूं कि मुझे फिल्म में काम करने का मौका मिला. फिल्म में रौशनी सिंह भी हैं.

जय यादव ने कहा कि हम अवधेश मिश्रा और रानी चटर्जी जैसे कलाकारों की फिल्म देख कर आगे बढ़े हैं. मुझे अंदाजा नहीं था कि एक दिन हम सभी लोग एक ही छाते के नीचे सिनेमा का एक अद्भुत रेनबो बनाएंगे. लेकिन मुझे ये मौका मिला है, इसके लिए मैं फिल्म के निर्माता संजीव बोहरपी और निर्देशक राम गोपाल सैनी का शुक्रगुजार हूं.

उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म का ट्रेलर एस आर के म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो चुका है, जहां दर्शकों का अद्भुत स्नेह मिला है. दर्शकों ने मेरे किरदार को भी सराहा है. इस बात कई लोगों ने हमें फिल्म के लिए बधाई भी दी. मैं बस अब अपने दर्शकों और शुभचिंतकों से यही कहना चाहूंगा कि कि मेरी फिल्म ‘बाबुल की गलियां’ जब भी रिलीज हो, आप सभी जरूर सिनेमाघरों में जाकर देखें.

उन्होंने कहा कि फिल्म में मुझे अवधेश मिश्रा के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिला. उनकी अदाकारी वाकई कमाल की रही. मुझे लगता है कि नई जेनरेशन के लोगों को उनके अभिनय को गौर करना चाहिए, जो अपने आप में एक इन्स्टिच्यूशन हैं. उम्मीद है कि सबों को हमारी फिल्म खूब पसंद आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










