ePaper

Monalisa ने रिवीलिंग ड्रेस पहन करवाया बोल्ड फोटोशूट, नो मेकअप लुक में दिखी बेहद हसीन

Updated at : 07 Aug 2022 10:29 AM (IST)
विज्ञापन
Monalisa ने रिवीलिंग ड्रेस पहन करवाया बोल्ड फोटोशूट, नो मेकअप लुक में दिखी बेहद हसीन

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की लेटेस्ट तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. तसवीरों में उनका कातिलाना अंदाज देख फैंस उनपर लट्टू हो गए. फोटोज पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे है. क्रॉप टॉप में मोनालिसा काफी हॉट दिख रही है.

विज्ञापन

Monalisa No Makeup look: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के चाहने वाले लाखों है. मोनलिसा की तसवीरें देखते ही फैंस का दिल धड़कने लगता है. एक्ट्रेस को वैसे आपने मेकअप में देखा होगा, लेकिन मोनालिसा ने अपना नो मेकअप लुक शेयर किया है. इसपर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है. चलिए आपको दिखाते है बिना मेकअप में वो कैसे दिखती है.

मोनालिसा का नो मेकअप लुक

मोनालिसा ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोज पोस्ट की है. तसवीरों में वो पर्पल क्रॉप टॉप और पिंक कलर के शॉर्ट्स में काफी हॉट दिख रही है. सोफे पर एक्ट्रेस कभी लेटकर तो कभी बैठकर पोज दे रही है. डीप नेक ड्रेस में उन्हें देखकर फैंस बेताब हो गए है. तसवीरों के साथ उन्होंने लिखा, आपको मुझे बिना मेकअप के देखना चाहिए.

https://www.instagram.com/p/Cg6J2QqrP5q/
मोनालिसा की तसवीर पर फैंस के कमेंट्स

मोनालिसा ने कोई मेकअप नहीं किया है और अपने बालों को ओपन रखा है. कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, मनमोहक. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप बहुत हॉट दिख रही है. कई यूजर्स ने इसपर फायर इमोजी बनाया. बता दें कि मोनालिसा ने अपने करियर के दौरान, हिंदी के अलावा बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु भाषा में फिल्मों में काम किया है.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बालकनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, शॉर्ट स्कर्ट-टॉप में दिखीं बेहद स्टनिंग
इस रियलिटी शो में दिखी थी एक्ट्रेस

हाल ही में मोनालिसा अपने पति विक्रम के साथ रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आई थी. बता दें कि दोनों ने 2017 में बिग बॉस के घर में एक पंडित की मौजूदगी में नेशनल टीवी पर रचाया था. दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है और अक्सर कपल मस्ती करते हुए वीडियो पोस्ट करते रहते है.

मोनालिसा बिग बॉस 10, नच बलिए सीजन 9 में भी दिख चुकी है. इसके अलावा वो सीरियल नज़र 1 और 2 में ‘मोहना राठौड़’ के किरदार में नजर आई थी. वह अगली बार हंगामा प्ले के आगामी वेब शो ‘रात्रि के यात्री 2’ में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola