ePaper

20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 26 Nov 2023 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट

Best Camera Smartphone Under 20K: अगर आप बजट रेंज में अपने लिए एक कैमरा स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको 20 हजार रुपये से कम कीमत पर अवेलेबल बेस्ट स्मार्टफोन के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Best Camera Phones Under 20K: अगर आप फोटोग्राफी लवर हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं जिनमें आपको काफी जबरदस्त कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इन स्मार्टफोन्स की सबसे खास बात है इनका प्राइस रेंज. इन सभी स्मार्टफोन्स की कीमत भी 20 हाजरा रुपये से कम है. तो चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

undefined

Samsung Galaxy M34 5G: अगर आप सैमसंग ब्रैंड को पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है. वहीं, नजर डालें कैमरा सेटअप पर तो इस स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस भी देखने को मिल जाता है.

Also Read: Realme GT5 Pro इस दिन होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कन्फर्म, होंगी ये खूबियां
undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 20 हजार रुपये से कम कीमत पर वनप्लस का यह स्मार्टफोन एक काफी पावरफुल ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर देखने को मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है. आप इस स्मार्टफोन को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

undefined

Vivo T2 5G: Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ आने वाला यह एक काफी पावरफुल स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन में आपको 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाला एक बड़ा डिस्प्ले भी देखने को मिल जाता है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को 17,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीद सकते हैं.

Also Read: 200MP कैमरावाला यह फोन Flipkart पर मिल रहा आधे दाम पर, मिस नहीं कर पाएंगे यह डील
undefined

Poco X5 5G: अगर आप परफॉरमेंस और कैमरा के लिहाज से अपने लिए एक स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत 18,999 रुपये रखी है. कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर देखने को मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का शूटर देखने को मिल जाता है.

undefined

iQOO Z7S: परफॉरमेंस और कैमरा के लिहाज से भी यह स्मार्टफोन एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन के रियर में आपको डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 64 MP का, मैक्रो सेंसर 2 MP का मिल जाता है. वहीं, बात करें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की तो इसके फ्रंट में आपको 16MP का शूटर देखने को मिल जाता है. आप अगर चाहें तो इस स्मार्टफोन को 16,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola