20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
20 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन्स, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की जानकारी

Best Smartphones Under Rs 20000: अगर आप बजट रेंज में अपने लिए एक पॉवरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए एक सही ऑप्शन चुनने में काफी आसानी हो जाएगी. आज हम आपको 20 हजार रुपये से सस्ते परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन्स के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Best Smartphone Under 20K: अगर आप अपने लिए 20 हजार रुपये से कम कीमत पर एक परफॉरमेंस ओरिएंटेड स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए एक सही स्मार्टफोन का चुनाव करने में काफी आसानी होगी. आज हम आपको मार्केट में अवेलेबल उन ऑप्शंस के बारे में बताने वाले हैं जिनकी कीमत 20 हजार रुपये से कम हैं और ये सभी बेस्ट की केटेगरी में आते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Poco X5 5G: 20 हजार रुपये से कम कीमत पर पोको का यह स्मार्टफोन गेमिंग लवर्स के लिए काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में आपको 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है. पावरफुल परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इस स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल जाती है और यह 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है.

undefined

iQOO Z7s: परफॉरमेंस के लिहाज से अगर देखा जाए तो iQOO का यह स्मार्टफोन भी आपके लिए एक काफी जबरदस्त ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत करीबन 17,000 रुपये है. वहीं, स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.38 इंच का डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट का सपोर्ट और 8GB तक रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है.

undefined

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप वनप्लस ब्रैंड को पसंद करते हैं तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल 19,999 रुपये है. अब नजर डालें इसके स्पेक शीट पर तो इसमें आपको 6.72 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट और 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट भी मिल जाता है. इसके रियर में 108MP का प्राइमरी कैमरा भी देखने को मिल जाता है.

undefined

Realme Narzo 60 5G: कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये रखी है. वहीं, नजर डालें स्पेक शीट पर तो इस स्मार्टफोन में आपको एक AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट और 8GB तक रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है.

undefined

Infinix Note 30 5G: इंफीनिक्स ने कुछ ही समय पहले इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत 14,999 रुपये रखी है. स्पेक शीट पर नजर डालें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola