PHOTOS : एसिड सरवाइवर्स महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की अनूठी पहल

Updated:
विज्ञापन

लोगों को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए. इनके जीवन के संघर्ष को भी थीम के रूप में हाइलाइट करना चाहिए, जिससे सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी. एसिड सरवाइवर संचियता यादव व सुनीता दत्ता ने गरियाहाट हिंदुस्तान क्लब की पूजा कमेटी का दौरा किया .

विज्ञापन
undefined

कोलकाता , भारती जैनानी : एसिड के हमले से घायल कई महिलाएं काफी संघर्ष का जीवन जी रही हैं. इन एसिड सरवाइवरों को सरकार मुआवजा तो दे देती है, लेकिन यह मुआवजा ऊंट के मुंह में जीरे के समान है. उन्हें कई बार सर्जरी करवानी पड़ती है, जिसके लिए उन्हें स्वयंसेवी संस्थाओं पर निर्भर रहना पड़ता है. समाज भी उनको उपेक्षा व तिरस्कार की नजर से देखता है. जिस तरह से वे जीवन से लड़ रही हैं, उनकी हिम्मत को सलाम है.

विज्ञापन
undefined

ऐसी एसिड सरवाइवरों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए श्रीभूमि कल्चरल एसोसिएशन ऑफ म्यूजिक ने इस बार दुर्गापूजा में अनूठी पहल की है. इस संस्था के अध्यक्ष स्वप्नेंदु देव व सचिव अरित्र बनर्जी ने बताया कि देखा जाये तो एसिड सरवाइवर्स ही सच्ची दुर्गा हैं.

undefined

ब्रेव सोल्स संस्था की कोलकाता प्रमुख अपराजिता गांगुली के सहयोग से कुछ एसिड सरवाइवर्स को पूजा पंडाल के जजों के रूप में चुना गया. महिलाओं को जज के रूप में प्रेजेंट कर समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि यह भी समाज का हिस्सा हैं और इनके सम्मान से जीने का अधिकार है.

undefined

लोगों को उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए. इनके जीवन के संघर्ष को भी थीम के रूप में हाइलाइट करना चाहिए, जिससे सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी. एसिड सरवाइवर संचियता यादव व सुनीता दत्ता ने गरियाहाट हिंदुस्तान क्लब की पूजा कमेटी का दौरा किया और जज के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. इनके साथ प्रीसाइडिंग ऑफिसर नेहा पोद्दार व चंद्रेई बनर्जी ने भी शिरकत की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola