ePaper

Bengal News: क्लब दखल को लेकर TMC और BJP समर्थकों में बवाल, आठ आरोपी अरेस्ट

Updated at : 05 Apr 2021 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: क्लब दखल को लेकर TMC और BJP समर्थकों में बवाल, आठ आरोपी अरेस्ट

Benngal News in Hindi: मानिकतला में शनिवार रात उलझ पड़े थे तृणमूल व भाजपा समर्थक.दो सरकारी गाड़ियों में की गयी तोड़फोड़, कई आरोपी अब भी पकड़ के बाहर. रविवार सुबह दोनों पक्ष के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार तृणमूल कांग्रेस एवं चार भाजपा समर्थक हैं. ज्ञात हो कि एक क्लब दखल करने को लेकर मानिकतला का नूतनपल्ली में घंटों अशांति व्याप्त रही. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को सामान्य किया था.

विज्ञापन

कोलकाता: एक क्लब में कब्जा करने को लेकर शनिवार की देर रात मानिकतला इलाके के नूतन पल्ली में घंटों अशांति व्याप्त रही. इस झड़प के दौरान उपद्रवियों ने दो सरकारी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की थी.

इधर झमेले की जानकारी मिलते ही मानिकतला थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस घटना के बाद रातभर विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रविवार सुबह दोनों पक्ष के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार तृणमूल कांग्रेस एवं चार भाजपा समर्थक हैं.

स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच के दौरान पाया गया कि झमेले में दोनों पक्ष के आठ समर्थक नहीं, बल्कि 20-25 से भी ज्यादा लोग हैं, जो सीधे तौर पर इस झमेले से जुड़े हुए हैं. इन आठ आरोपियों से पूछताछ कर बाकी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.

सेंट्रल फोर्स के जवान भी गस्त लगा रहे हैं. विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से गतिविधियों की भी निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी घटना के बड़ा रूप लेने के पहले तुरंत कार्रवाई की जा सके. ज्ञात हो कि एक क्लब दखल करने को लेकर मानिकतला का नूतनपल्ली में घंटों अशांति व्याप्त रही. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को सामान्य किया था.

Also Read: विधानसभा चुनाव 2021 LIVE: बंगाल के चुनावी जंग में जया बच्चन की एंट्री, टॉलीगंज में TMC कैंडिडेट के पक्ष में करेंगी रोड शो

Posted By- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola