ePaper

छठे चरण की वोटिंग के बीच कांचरापाड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फोड़ा, TMC पर आरोप

Updated at : 22 Apr 2021 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
छठे चरण की वोटिंग के बीच कांचरापाड़ा में बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फोड़ा, TMC पर आरोप

west bengal election 2021 BJP worker attack by tmc in Kanchrapara north 24 pargana: उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत कांचरापाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया गया. हमले में बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फट गया. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है. घटना को लेकर टीएमसी पर आरोप लगाया गया है.घायल कार्यकर्ता की पहचान सम्राट दास के रूप में हुई है.

विज्ञापन

उत्तर 24 परगना (मनोरंजन सिंह): उत्तर 24 परगना जिले में छठे चरण की वोटिंग चल रही है. वोटिंग के साथ ही जिले में हिंसा की घटना भी घट रही है. बैरकपुर में बीजेपी कार्यकर्ता, उसकी बूढ़ी मां और पत्नी पर हमले की घटना के बाद जिले के कांचरापाड़ा इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमले का मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के बीजपुर विधानसभा सीट के अंतर्गत कांचरापाड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला किया गया. हमले में बीजेपी कार्यकर्ता का सिर फट गया. इस घटना को लेकर इलाके में तनाव है. घटना को लेकर टीएमसी पर आरोप लगाया गया है.घायल कार्यकर्ता की पहचान सम्राट दास के रूप में हुई है.

Also Read: बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, बीजपुर में BJP कार्यकर्ता समेत उसकी मां और पत्नी पर हमला, TMC पर आरोप

वहीं इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. घटना की सूचना पाकर पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे. घटना के मद्देनजर इलाके में पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान गश्त लगा रहे हैं. इस घटना को लेकर बीजेपी का आरोप है, टीएमसी समर्थकों ने सम्राट दास पर हमला किया है. वहीं टीएमसी की तरफ से इन आरोपों को अस्वीकार किया गया है.

Also Read: बैरकपुर में TMC और BJP समर्थकों में मारपीट,कई घायल, आमडांगा में बूथ के निकट बम बरामद

Posted by : Babita Mali

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola