ePaper

WB News: पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग ने NCPCR को लिखी चिट्ठी- बच्ची की हत्या मामले में न करें बंगाल का दौरा

Updated at : 30 Mar 2023 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
WB News: पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग ने NCPCR को लिखी चिट्ठी- बच्ची की हत्या मामले में न करें बंगाल का दौरा

प्रियांक कानूनगो ने पूछा है कि आखिर वे लोग (पश्चिम बंगाल की सरकार) क्या छिपाना चाहते हैं? उन्होंने कहा है कि वहां की सरकार कभी भी हमारे बंगाल दौरों से खुश नहीं थी. अब तो उन्होंने हमें रोकना शुरू कर दिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण आयोग ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर बंगाल का दौरा करने से मना किया है. इस पर एनसीपीसीआर अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रियांक कानूनगो ने कहा है कि बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने हमें चिट्ठी लिखकर अपने राज्य में आने से मना किया है.

प्रियांक कानूनगो ने पूछा- क्या छिपाना चाहती है बंगाल सरकार

न्यूज एजेंसी एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, एनसीपीसीआर से कहा गया है कि तिलजला में बच्ची मर्डर केस की जांच के लिए उनकी टीम को बंगाल आने की कोई जरूरत नहीं है. इस पर प्रियांक कानूनगो ने पूछा है कि आखिर वे लोग (पश्चिम बंगाल की सरकार) क्या छिपाना चाहते हैं? उन्होंने कहा है कि वहां की सरकार कभी भी हमारे बंगाल दौरों से खुश नहीं थी. अब तो उन्होंने हमें रोकना शुरू कर दिया है.

Also Read: West Bengal Crime News: ट्रिपल मर्डर के दोषियों की मौत की सजा आजीवन कारावास में बदली
बंगाल में बच्चों की स्थिति दयनीय – एनसीपीसीआर चेयरमैन

एनसीपीसीआर चेयरमैन प्रियांक कानूनगो ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बच्चों की स्थिति दयनीय है. बंगाल सरकार के रोकने के बावजूद हम वहां जायेंगे. हम बंगाल जरूर जायेंगे. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बंगाल की राजधानी कोलकाता के तिलजला में एक बच्ची का बोरा में बंद शव मिला था.

फ्लैट में बोरी में बंद मिला था बच्ची का शव

एक बच्ची के लापता होने के बाद जब उसके परिजन थाना में शिकायत दर्ज कराने गये, तो पुलिस ने जांच में ढिलाई बरती. बाद में शाम को एक फ्लैट में बोरी में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ. उस फ्लैट के मालिक से कड़ाई से पूछताछ की गयी, तो उसने कहा कि एक तांत्रिक के कहने पर उसने पुत्र की चाह में इस बच्ची की ‘बलि’ दी है, ताकि मां दुर्गा प्रसन्न होकर पुत्र का वरदान देंगी.

Also Read: West Bengal Crime News: डायन के शक में बुजुर्ग दंपती की हत्या, पुलिस ने गांव के मुखिया को किया गिरफ्तार
थाना पर स्थानीय लोगों ने किया था प्रदर्शन

बच्ची का शव बरामद होने के बाद थाना पर लोगों ने जमकर नारेबाजी की. यहां तक कि पत्थरबाजी भी की. दूसरे दिन लोगों ने बुंदेल गेट रोड को जाम कर दिया. यहां से गुजरने वाली रेल लाइन पर भी लोग पहुंच गये और लोकल ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola