ePaper

Bengal Chunav 2021: ममता और चुनाव आयोग आमने-सामने, सुदीप जैन ने कहा- ECI पर आरोप न लगाएं मुख्यमंत्री

Updated at : 17 Mar 2021 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: ममता और चुनाव आयोग आमने-सामने, सुदीप जैन ने कहा- ECI पर आरोप न लगाएं मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल मे चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग गृहमंत्री के इशारे पर काम कर रही है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. उप चुनाव आयुक्त ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को आगाह किया है कि को आयोग के खिलाफ ऐसे आरोप लगाने से बचें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल मे चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग गृहमंत्री के इशारे पर काम कर रही है. इसे लेकर चुनाव आयोग ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. उप चुनाव आयुक्त ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को आगाह किया है कि को आयोग के खिलाफ ऐसे आरोप लगाने से बचें.

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी राजनीतिक दल से कथित निकटता के लिए “कटघरे में” में रहना पसंद नहीं करेगा. पत्र में लिखा गया है आयोग ने हाल के दिनों में कोलकाता और दिल्ली में टीएमसी के प्रतिनिधियों से मुलाकात की इसके बावजूद अगर मुख्यमंत्री द्वारा कहा जाता है कि आयोग को राजनीतिक दलों से मिलना चाहिए, तो यह केवल बार-बार निर्दोष आयोग की संस्था को भंग करने का एक प्रयास है.

बंगाल की मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में सुदीप जैन ने दो टूक लिखा है कि “आयोग इस स्थिति को बनाए रखता है कि वे किसी भी राजनीतिक इकाई के साथ कथित निकटता के लिए कटघरे में खड़ा करना पसंद नहीं करेंगे.”


Also Read: Assembly Election 2021: अमित शाह पर ममता के हमले के जवाब में गिरिराज का दीदी पर प्रहार, कहा-TMC को सता रहा चुनाव में हार का डर

इससे पहले TMC ने पैनल को सुदीप जैन को पश्चिम बंगाल के प्रभारी के रूप में हटाने का आग्रह किया था और उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठाया था. इसके बाद आयोग ने बयान जारी कर सुदीप जैन का बचाव किया था. सुदीप जैन के बचाव में आयोग ने कहा था कि अगर मुख्यमंत्री सभी चीजों को जानते हुए भी इस झूठ को बनाने के प्रयास में बने रहते हैं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है.”

बता दे कि ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है. मंगलवार को पश्चिम बंगाल में रैलियों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी नेताओं को परेशान करने के लिए “एक साजिश रचने” का आरोप लगाया और कहा कि क्या चुनाव आयोग उनसे निर्देश ले रहा है.

शाह पर तीखा हमला करते हुए, बनर्जी ने कहा, “अमित शाह निराश हो रहे हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं उमड़ रही है. देश चलाने के बावजूद, वह कोलकाता में बैठे हैं और टीएमसी नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं. अमित शाह क्या कर रहे हैं ? क्या अमित शाह चुनाव आयोग चला रहे हैं?

Also Read: Bengal Chunav 2021: मेदिनीपुर में जब हुआ TMC उम्मीदवार जून मालिया और BJP प्रत्याशी शमित कुमार का मिलन…

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola