ePaper

WB : पहले खिंचेगी फाेटो फिर विधानसभा में होगा विजिटरों का प्रवेश, जानें क्यों...

Updated at : 15 Dec 2023 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
WB : पहले खिंचेगी फाेटो फिर विधानसभा में होगा विजिटरों का प्रवेश, जानें क्यों...

बताया गया है कि विधानसभा में 'वॉच एंड वार्ड'और सुरक्षा कर्मियों की दो श्रेणियों में 44 पद हैं. लेकिन इन दोनों श्रेणियों में कुल मिला कर 25 लोग कार्यरत हैं. 19 पद अभी भी रिक्त हैं. साथ ही महिला सुरक्षाकर्मियों की भी कमी है.

विज्ञापन

संसद भवन में हुए ””स्मोक कांड”” से सबक लेते हुए राज्य विधानसभा (State Assembly) की सुरक्षा व्यवस्था में भी कई बदलाव किये गये हैं. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आपात बैठक की. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि संसद भवन में जिस प्रकार की घटना हुई है, उससे सबक लेते हुए विधानसभा में भी सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के प्रयास किये जा रहे हैं. साथ ही यहां विजिटर के रहने की समय सीमा में भी बदलाव किया गया है.


विजिटर को सिर्फ दो घंटे तक रहने की अनुमति

उन्होंने बताया कि अब विधानासभा परिसर के अंदर किसी भी विजिटर को सिर्फ दो घंटे तक रहने की अनुमति होगी, जबकि पहले उन्हें पूरे दिन भर रहने की अनुमति थी. अगर दो घंटे के बाद वे निकलते हैं, तो पुलिस उनसे पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ी, तो आवश्यक कार्रवाई की जायेगी. बताया गया है कि विधानसभा के मुख्य भवन में किसी भी प्रकार का आग्नेयास्त्र लेकर प्रवेश नहीं किया जा सकेगा. वहीं, लॉबी में विधायकों के सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई अतिरिक्त पुलिस मौजूदगी नहीं होगी.

Also Read: WB News: ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी बैठक से मुख्य सचिव का दिया निर्देश, धूपगुड़ी मामले को जल्द सुलाझाये…
रिक्त पदों पर जल्द होगी नियुक्ति

बताया गया है कि विधानसभा में ‘वॉच एंड वार्ड’और सुरक्षा कर्मियों की दो श्रेणियों में 44 पद हैं. लेकिन इन दोनों श्रेणियों में कुल मिला कर 25 लोग कार्यरत हैं. 19 पद अभी भी रिक्त हैं. साथ ही महिला सुरक्षाकर्मियों की भी कमी है. सूत्रों के मुताबिक, विधायकों की सुरक्षा को देखते हुए विधानसभा में सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने की कवायद शुरू हो रही है.

Also Read: WB News : ब्रिगेड में 24 दिसंबर को गीता पाठ में आयेंगे पीएम नरेंद्र मोदी,ममता बनर्जी को भी दिया गया है आमंत्रण
बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण फैसले

* सभी गेटों पर वेब कैमरे लगाये गये हैं, ताकि सभी के चेहरा साफ देखे जा सकें.

* केवल वेस्ट गेट के माध्यम से ही विजिटर प्रवेश कर पायेंगे.

* कोई भी कर्मचारी, पत्रकार, विधायक बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं कर सकेगा.

* अब सिर्फ दो घंटे के लिए ही प्रवेश कर पायेंगे विजिटर

* विधानसभा के स्टीकर के बिना प्रवेश नहीं कर पायेगा कोई वाहन

* विधायकों को अपनी गाड़ियां बाहर रखनी होगी

Also Read: WB : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, हम राजनीति पर कम विकास पर ज्यादा करते है विश्वास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola