ePaper

Bengal Election 2021 से पहले Mamata Banerjee की पार्टी TMC को झटका? हावड़ा की पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे ये दो दिग्गज नेता

Updated at : 23 Feb 2021 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Election 2021 से पहले Mamata Banerjee की पार्टी TMC को झटका? हावड़ा की पार्टी मीटिंग में नहीं पहुंचे ये दो दिग्गज नेता

Bengal Assembly election 2021, mamata banerjee trinmool congress : बेंटरा सम्मेलिनी मैदान में शनिवार को तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित सभा में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी सार्वजनिक हो गयी. उत्तर हावड़ा के विधायक लक्ष्मीरतन शुक्ला के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यह पहली बार हुआ है, जब तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी उभर कर सामने आयी है. कार्यक्रम का आयोजन सदर तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से किया गया था.

विज्ञापन

bengal election 2021 : बेंटरा सम्मेलिनी मैदान में शनिवार को तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से आयोजित सभा में एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी सार्वजनिक हो गयी. उत्तर हावड़ा के विधायक लक्ष्मीरतन शुक्ला के जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद यह पहली बार हुआ है, जब तृणमूल कांग्रेस की गुटबाजी उभर कर सामने आयी है. कार्यक्रम का आयोजन सदर तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से किया गया था.

जानकारी के अनुसार, इस सभा में सहकारिता मंत्री व चेयरमैन अरूप राय व जिलाध्यक्ष (सदर) भास्कर भट्टाचार्य को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन दोनों ही अनुपस्थित रहे. दोनों नेताओं के करीबी कुछ पूर्व पार्षदों व तृणमूल (trinmool congress) नेताओं को भी सभा में नहीं देखा गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री ब्रात्य बसु, सांसद प्रसून बनर्जी सहित तृणमूल के अन्य नेता भी पहुंचे थे. जिला स्तर के दो बड़े नेता सभा में क्यों नहीं आये, इसका जबाव किसी के पास नहीं है.

लेकिन माना जा रहा है कि मंत्री श्री राय व सांसद श्री बनर्जी के बीच लंबे समय से खटास चल रही है. यही कारण है कि दोनों नहीं आये. कार्यक्रम में पहुंचे ब्रात्य बसु ने कहा कि जीत हासिल करने के लिए टीम वर्क का होना बहुत जरूरी है. अकेले खेल कर जीत नहीं मिलती है. श्री राय व श्री भट्टाचार्य के नहीं आने के बारे में पूछे जाने पर श्री बसु कुछ असहज दिखे.

उन्हो‍ंने कहा कि कुछ गलतफहमी हुई होगी, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए था. इस गलतफहमी को जल्द खत्म करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इस बार भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी. इसके बाद पार्टी का नुकसान करनेवाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सभा में नहीं जाने के बारे में पूछे जाने पर दोनों नेताओं ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया

Also Read: Bengal Chunav 2021 : अभिषेक बनर्जी के गढ़ से AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी करेंगे चुनावी शंखनाद, टीएमसी की बढ़ी टेंशन

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola