Gadar 2 की रिलीज से पहले 'सकीना' अमीषा पटेल ने खोली डायरेक्टर अनिल शर्मा की पोल, बोली- न सैलरी दी न...

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Jul 2023 11:00 AM

विज्ञापन

अमीषा पटेल गदर 2 को लेकर काफी लाइमलाइट में है. इस बीच एक्ट्रेस के कुछ ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. ट्वीट में अमीषा ने फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के मैनेजमेंट को लेकर सवाल खड़े किए है.

विज्ञापन

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 9 जून को कुछ सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज किया गया था. इसके साथ ही मेकर्स ने गदर 2 का प्रमोशन शुरू कर दिया था. मूवी 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इससे पहले फिल्म और उसके कास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. इस बीच सकीना यानी अमीषा ने फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा के मैनेजमेंट को लेकर कई सवाल खड़े किए है. साथ ही उनपर आरोप भी लगाया है.

अमीषा पटेल गदर 2 को लेकर काफी लाइमलाइट में है. हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म के एक सीन को लेकर फैंस को अपडेट दिया था, जिसे लेकर वो काफी ट्रोल हुई थी. इस बीच एक्ट्रेस के कुछ ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”फैंस के मन में अनिल शर्मा प्रोडक्शंस के संबंध में गदर 2 के लास्ट शेड्यूल को लेकर कुछ सवाल थे, जो मई के अंत में चंडीगढ़ में हुई थी. कुछ सवाल थे कि कई तकनीशियनों जैसे मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर और अन्य को अनिल शर्मा प्रोडक्शंस से उनका उचित पेंमेट और बकाया पैसा नहीं मिला. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, हां ये बात सही है. लेकिन @ZeeStudios_ ने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया.”

https://twitter.com/ameesha_patel/status/1674685853199921155
https://twitter.com/ameesha_patel/status/1674686608510164992

अमीषा पटेल ने ट्वीट में लिखा कि, आवास से लेकर अंतिम दिन चंडीगढ़ एयपोर्ट तक परिवहन से लेकर भोजन के बिलों का पेमेंट नहीं किया गया. कुछ कलाकारों और क्रू मेंबर्स को कार उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे वे फंसे रह गए! लेकिन @zeestudios ने अनिल शर्मा प्रोडक्शंस के कारण हुई सारी दिक्कतों को ठीक किया. एक्ट्रेस ने आखिरी ट्वीट में बताया कि गदर 2 का निर्माण अनिल शर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया जा रहा था, जो इसे संभालले में फेल हो गई. हालांकि जी स्टूडियोज ने सबकुछ संभाल लिया.


https://twitter.com/ameesha_patel/status/1674688505333809153
Also Read: Gadar 2 को भारतीय सेना ने दिखाई हरी झंडी, सनी देओल-अमीषा पटेल के फिल्म को मिला नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट,डिटेल्स

गदर 2 का गाना हुआ था रिलीज

हाल ही में उड़ जा काले कावा का नया वर्जन रिलीज हुआ था, जो गदर 2 का हिस्सा है. जब गाना पहली बार गदर: एक प्रेम कथा के साथ लॉन्च किया गया था, तब कुछ ही समय में एक प्रेम गीत बन गया था. उड़ जा काले कावा का ओरिजनल सॉन्ग उदित नारायण और अलका याग्निक द्वारा गाया गया था, जबकि नये वर्जन को मिथुन ने रिक्रिएट औऱ रीअरेंज किया है. नये गाने में सकीना और तारा सिंह पुरानी यादों को याद करते दिखते है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola