Jharkhand News: BBMKU स्नातक के सेम फोर-फाइव और पीजी फाइनल के सिलेबस में 25% होगी कटौती

Published by : Sameer Oraon Updated At : 30 Sep 2022 1:24 PM

विज्ञापन

BBMKU में स्नातक सत्र 2020-23 सेमेस्टर फोर व फाइव एवं पीजी सत्र 2020-22 के फाइनल सेमेस्टर के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती को बैठक में मंजूरी दी गयी. इसके अलावा पीएचडी एंट्रेस में प्रत्येक विषय में 25 प्रतिशत अधिक रिजल्ट जारी करने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

धनबाद: बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुधवार को विश्वविद्यालय में हुई. अध्यक्षता कुलपति डॉ सुखदेव भोई ने किया. स्नातक सत्र 2020-23 सेमेस्टर फोर व फाइव एवं पीजी सत्र 2020-22 के फाइनल सेमेस्टर के सिलेबस में 25 प्रतिशत की कटौती को बैठक में मंजूरी दी गयी. संबंधित विभाग के अध्यक्षों को कटौती के साथ सिलेबस तैयार करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में 21 एजेंडे पर चर्चा हुई, अधिकतर एजेंडे को स्वीकृति दी गई. एनईपी-2020 के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बोर्ड ऑफ स्टडीज द्वारा तैयार किये गये यूजी के सिलेबस को भी स्वीकृति दी गयी.

मेडिकल विद्यार्थियों को मिलेंगे पांच ग्रेस मार्क्स : मेडिकल के विद्यार्थियों को पांच ग्रेस मार्क्स मिलेगा. पहले, दूसरे और तीसरे प्रोफेशनल पार्ट वन के विद्यार्थियों को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देश के अनुसार ग्रेस मार्क के रूप में अधिकतम पांच अंक देने को स्वीकृति दी गयी.

पीएचडी एंट्रेस में बढ़ेगी 25 प्रतिशत सीट : 

पीएचडी एंट्रेस में प्रत्येक विषय में 25 प्रतिशत अधिक रिजल्ट जारी किया जायेगा. शिक्षकों को मिलने वाले पीएचडी के कोटा को भी बढ़ाया गया है. इसके अनुसार एसिस्टेंट प्रोफेसर का कोटा चार से बढ़ाकर छह, एसोसिएट प्रोफेसर का कोटा छह से बढ़ाकर आठ और प्रोफेसर का कोटा आठ से बढ़ाकर 10 कर दिया गया.

वास्तु, ज्योतिष और कर्मकांड का होगा डिप्लोमा कोर्स :

विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग को वास्तु, ज्योतिष और कर्मकांड में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की रणनीति बनाने का निर्देश दिया गया. पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में अमानत की पढ़ाई शुरू करने एवं सिंदरी कॉलेज सिंदरी में कुड़माली, खोरठा और संथाली की पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया गया. बीएसके कॉलेज मैथन में कॉमर्स और इतिहास विषयों में पीजी और केबी कॉलेज बेरमो में पीजी शुरू करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया.

संचालन रजिस्ट्रार डॉ विकास कुमार व धन्यवाद ज्ञापन ऑफिसर इंचार्ज एकेडमिक डॉक्टर केएम सिंह ने किया. बैठक में सभी विभागों के डीन, अंगीभूत और एफिलिएटेड कॉलेज के प्राचार्य व प्रतिनिधि के साथ एकेडमिक काउंसिल के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola