बरेली में इंस्पेक्टर को महिला सिपाही से फोन पर आशिकी पड़ी महंगी, आडियो वायरल के बाद लाइन हाजिर

Updated at : 16 Jul 2022 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली में इंस्पेक्टर को महिला सिपाही से फोन पर आशिकी पड़ी महंगी, आडियो वायरल के बाद लाइन हाजिर

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पूर्वी थाने के इंस्पेक्टर को महिला सिपाही से फोन पर आशिकी करना काफी महंगा पड़ गया. नए एसएसपी ने इंस्पेक्टर का महिला सिपाही के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया.

विज्ञापन

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के फतेहगंज पूर्वी थाने के इंस्पेक्टर को महिला सिपाही से फोन पर आशिकी करना काफी महंगा पड़ गया. नए एसएसपी ने इंस्पेक्टर का महिला सिपाही के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद लाइन हाजिर कर दिया. बताया जाता है कि कुछ ही दिन में एसएसपी की 04 इंस्पेक्टर पर गाज गिर चुकीं है. इससे पहले फरीदपुर, प्रेमनगर और सुभाषनगर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया जा चुका है.

फरीदपुर सर्किल के थाना फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर मनोज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने थाने की एक महिला सिपाही को फोन किया था. उन्होंने पहले खानपान संबंधी बातचीत की. मगर,इसके बाद धीरे-धीरे अश्लील बातें करने लगे. इससे खफा महिला सिपाही ने फोन काट दिया. महिला सिपाही थाने में ही तैनात बताई जा रही है.इंस्पेक्टर और महिला सिपाही की बातचीत का वायरल ऑडियो गुरुवार का बताया जा रहा है.मगर, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अफसरों ने तुरंत संज्ञान में लिया.

इसके बाद एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने जांच कराई.प्रथम दृष्टया जांच में इंस्पेक्टर को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया गया.बताया जाता है कि एसएसपी ने ऐसी हरकतों को बर्दाश्त न करने की बात कही है. महिलाओं के सम्मान में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त न करने को कहा है. इससे पहले फरीदपुर में लूट की घटना के मामले में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, दो समुदायों के बीच बिरयानी की दुकान पर विवाद होने के बाद प्रेमनगर और संघ नेता से मारपीट के मामले में सुभाषनगर इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया जा चुका है.इसके साथ ही सुभाषनगर थाने की करगैना चौकी के 02 दारोगा और सिपाहियों को सस्पेंड के बाद एफआइआर कराई गई है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola