बरेली में भाजपा नेता के गोदाम से 25 लाख की मिर्च चोरी, चोरों की तलाश में पुलिस ने खंगाली CCTV

Updated at : 22 Aug 2022 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
बरेली में भाजपा नेता के गोदाम से 25 लाख की मिर्च चोरी, चोरों की तलाश में पुलिस ने खंगाली CCTV

Bareilly News पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुटी है.इससे जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. नगर पंचायत मीरगंज के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता और उनके बूथ अध्यक्ष पुत्र नीरेश गुप्ता मिर्च का व्यापार करते हैं.

विज्ञापन

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली के मीरगंज नगर पंचायत के ललितपुर मोहल्ला निवासी अमरनाथ गुप्ता का पास के बलुपुरा गांव में गोदाम है. इस गोदाम में 200 बोरी मिर्च रखी थी. भाजपा नेता के गोदाम का शटर काटकर चोर 200 बोरी मिर्च चोरी कर ले गए. इसकी कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है. नौकर सुबह मिर्च की बोरियां पिकअप में लोड करने पहुंचे, तो मिर्च की बोरियां नहीं थी. इसके बाद भाजपा नेता को सूचना दी. भाजपा नेता ने पुलिस को बुला लिया .इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

पुलिस चोरों की तलाश में सीसीटीवी खंगालने में जुटी है.इससे जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है. नगर पंचायत मीरगंज के पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता और उनके बूथ अध्यक्ष पुत्र नीरेश गुप्ता मिर्च का व्यापार करते हैं. इनकी आदर्श नाम से ट्रेडिंग कंपनी है. मिर्च की खरीदारी के बाद ढंडल तोड़े जाते हैं. इसके बाद बेचने के लिए बाहर भेजी जाती है.मगर, चोर मिर्च को बाहर भेजने से पहले ही गोदाम का शटर काटकर 200 बोरी मिर्च चोरी कर ले गए.गोदाम पर पिकअप लोड होने को आई. इस दौरान मिर्च नहीं थी.लेबर ने तुरंत नीरेश गुप्ता को सूचना दी. वह तुरंत मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस को बताया.

Also Read: UP News: बागपत में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मिर्च चोरों की तलाश शुरू कर दी है. इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से चोरों की तलाश की जा रही है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा. चोर मिर्च की बोरी आयशर कैंटर ट्रक से ले गए हैं. यह मिर्च तेलांगना जानी थी. मगर, इससे पहले ही चोरी हो गईं.कुछ महीने पहले नींबू की कीमत 200 रूपये किलो हो गई थी. उस दौरान बरेली मंडल से चोरों ने कई स्थानों से नींबू चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola