ePaper

Bank Holidays in September 2022 : सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट

Updated at : 29 Aug 2022 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bank Holidays in September 2022 : सितंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक कर लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays News : देश के अलग-अलग राज्यों में सितंबर महीने (September 2022) में कई बैंक हॉलिडे के कारण बंद रहेंगे. सितंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसा ना हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. चेक कर लें पूरी लिस्ट

विज्ञापन

Bank Holidays in September 2022: यदि आपको अमूमन बैंक में काम रहता है तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…अगस्‍त का महीना समाप्‍त होने को है और कुछ दिन के बाद हम नये महीने यानी सितंबर में प्रवेश कर जाएंगे. सितंबर 2022 में बैंक 13 दिनों के लिए बंद रहेंगे जिसके बारे में जानना आपको जरूरी है. आपको सितंबर माह की छुट्टी के संबंध में जान लेना चाहिए. ऐसा ना हो कि आप बैंक पहुंचे और वहां ताला लटका मिले. जो लिस्‍ट आगे दी जा रही है उसमें वीकेंड की छुट्टियां भी शामिल है. यदि आपको अगले महीने यानी सितंबर में किसी काम से बैंक जाना है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही घर से निकलिएगा…

सितंबर में इस दिन बैंक जाने से बचें

यहां चर्चा कर दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में सितंबर महीने (September 2022) में कई बैंक हॉलिडे के कारण बंद रहेंगे. सितंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. गौर हो कि अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 18 दिन बैंक बंद थे.

Also Read: LPG Price Hike : क्या फिर बढ़ेगी रसोई गैस की कीमत ? Subsidy को लेकर जान लें ये बात


Bank Holidays in September 2022 : देखें छुट्टियों की लिस्ट यहां

1 सितंबर, 2022 को गणेश चतुर्थी की वजह से बैंक बंद रहेंगे

4 सितंबर, 2022 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

6 सितंबर, 2022 को कर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.

7-8 सितंबर, 2022 को ओणम की वजह से तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे.

9 सितंबर, 2022 को इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.

10 सितंबर, 2022 को श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची के बैंकों में अवकाश रहेगा.

11 सितंबर, 2022 को रविवार है. इसलिए इस दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

18 सितंबर, 2022 को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगें.

21 सितंबर, 2022 को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे.

24 सितंबर, 2022 को चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा.

25 सितंबर, 2022 को रविवार का साप्ताहिक अवकाश बैंकों में रहेगा.

26 सितंबर, 2022 को नवरात्र‍ि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola