ePaper

Baisakhi 2023 Upay: बैशाखी से पहले करें ये उपाय, होगा धन लाभ, बनेगा हर काम

Updated at : 08 Apr 2023 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Baisakhi 2023 Upay: बैशाखी से पहले करें ये उपाय, होगा धन लाभ, बनेगा हर काम

Baisakhi 2023 Upay: इस साल बैशाखी 14 अप्रैल को है. मान्यता है कि इसी दिन सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. आइए जानते हैं कि श्री हरि की पूजा के अलावा किन उपायों से बैसाखी का पुण्य मिलता है.

विज्ञापन

Baisakhi 2023 Upay: सिख समाज में बैसाखी को नए वसंत के प्रतीक के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस साल ये पर्व 14 अप्रैल को है. मान्यता है कि इसी दिन सिखों के अंतिम गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. बैसाखी के दिन से ही पंजाबी नए साल की शुरुआत भी होती है. सुख-सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए बैसाखी के दिन भगवान श्री विष्णु के मंत्रों का जप या फिर श्री विष्णुसहस्त्रनाम का विशेष रूप से पाठ करें. आइए जानते हैं कि श्री हरि की पूजा के अलावा किन उपायों से बैसाखी का पुण्य मिलता है.

जरूरतमंदों को अनाज का दान करें

बैसाखी मुख्य रूप से खेती से जुड़ा त्योहार है. इस समय रबी की फसलें पक जाती हैं और उनकी कटाई भी शुरू हो जाती है. इसी खुशी में किसान बैसाखी उत्सव मनाते हैं. ऐसी मान्यता है कि फसल का एक हिस्सा दान करना चाहिए, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें

करियर में उन्नति और सफलता पाने के लिए इस दिन उड़द दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें. साथ ही इस दिन भीगी हुई चने की दाल गाय को खिलाएं. इससे आपको लाभ मिलेगा.

चावल और जौ मिलाकर हवन करें

बैसाखी पर चावल और जौ मिलाकर सूर्यदेव को प्रसन्न करन के लिए हवन करें. इसके लिए किसी योग्य पंडित की सहायता लें. मेष संक्रांति यानी बैसाखी पर्व पर इस प्रकार हवन करने से घर सुख-शांति बनी रहती है.

एक पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं

यदि आपको लगता है कि आपका सौभाग्य आपसे रूठा हुआ है तो आपको बैसाखी पर्व पर उसे मनाने के लिए भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर एक पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ चढ़ाना चाहिए.

व्यापार घाटे में चल रहा है तो करें ये कार्य

अगर आपका व्यापार घाटे में चल रहा है तो इस दिन साबुत मूंग दान करें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola