बगहा में पत्नी को वापस दिलवाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा है पति, बच्चों को छोर प्रेमी संग हुई फरार

बगहा में एक शख्स अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से वापस दिलाने की मांग को लेकर पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है. मामले में शख्स ने अब डीआईजी के पास गुहार लगाई है.
बिहार के बगहा में एक विवाहित महिला अपने आशिक के साथ फरार हो गई. बीवी के भागने से परेशान पति अपनी फ़रियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचा. दरअसल शख्स का कहना है कि उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है ऐसे में बस पुलिस उन्हें उनकी बीवी वापस दिला दे. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. मामला बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के पंचफेडवा के रहनेवाले ओमप्रकाश राव का है, जो जयपुर में कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करते हैं.
ओमप्रकाश जयपुर में नौकरी करने गए थे और इस बीच उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. महिला अपने दोनों बच्चों तक को घर पर ही छोड़कर चली गई. पति ओमप्रकाश जब घर आए तो पत्नी के अपने प्रेमी संग फरार होने की खबर मिली. इस घटना से ओमप्रकाश भी हैरान परेशान हो गए जिसके बाद वह थाने से लेकर डीएसपी और एसपी कार्यालय का चक्कर काटने लगे.
पत्नी के घर से फरार होने के मामले में पीड़ित पति ओमप्रकाश राव के लिखित आवेदन के आधार पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. दर्ज आवेदन में पत्नी पर 50 हजार नगद और दो लाख रुपए का आभूषण लेकर फरार होने का आरोप है. इस बीच पति ने तीन मर्तबा एसपी को आवेदन दिया और जब कार्रवाई नहीं हुई तो उसने डीआईजी के पास गुहार लगाई है.
ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी 7 साल के पुत्र और 11 साल की बेटी को छोड़कर फरार हो गई. नौरंगिया थाना में दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई न होने के कारण ओमप्रकाश राव एसपी को तीन बार आवेदन दे चुके हैं. ओमप्रकाश ने डीआईजी को भी आवेदन देकर गुहार लगाई है.
ओमप्रकाश राव ने बताया कि वह जयपुर में कपड़े की फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं. वह पत्नी के भरोसे पूरा परिवार छोड़कर चले गए थे. इस बीच एक युवक से उनकी पत्नी का संपर्क हो गया और वह बच्चों को छोड़कर फरार हो गई. साथ ही ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी पत्नी को दोनों बच्चों पर भी तरस नहीं आया और वह अपने आशिक के साथ फरार हो गई. इस घटना से ओमप्रकाश काफी परेशान हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




