Republic Day 2024: जॉर्डन में समंदर किनारे हाथ में तिरंगा लिए इस अंदाज में दिखे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ, VIDEO

Republic Day 2024: अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपकमिंग फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को लेकर चर्चा में है. फिल्म की शूटिंग चल रही है. इस बीच आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर अक्षय और टाइगर ने देशभक्ति से भरा वीडियो शेयर किया है.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देख यूजर्स खूब सारे रिएक्ट कर रहे हैं.

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. वीडियो उन्होंने जॉर्डन से शेयर किया है, जिसमें अक्षय और टाइगर समंदर किनारे हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ते हुए देख रहे हैं.

वीडियो के बैकग्राउंड में वंदे मातरम गाना बज रहा है, जो आपके दिल में देशभक्ति की भावना जगा देगा. अक्षय ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है और टाइगर ने व्हाइट आउटफिट पहना हुआ है.
अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, नया भारत, नया आत्मविश्वास, नई दृष्टि.. हमारा समय आ गया है. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट कर रहे हैं.

वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, जय हिन्द जय भारत, एक अन्य यूजर ने लिखा, हैप्पी रिपब्लिक डे बड़े मियां और छोटे मियां. एक यूजर ने लिखा, आप सच्चे देशभक्त हैं सर. हम आपसे प्यार करते हैं और आपका सम्मान करते हैं.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ फिलहाल जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं. मूवी में महिला मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी काम कर रही है.

बड़े मियां छोटे मियां का बहुप्रतीक्षित टीजर 24 जनवरी को जारी किया गया था. इसमें भव्य स्थानों से कुछ लुभावने शॉट्स दिखाए गए हैं और हमें एक खतरनाक खलनायक से भी परिचित कराया गया है जो भारत के लिए खतरा पैदा कर रहा है.
Also Read: Republic Day 2024: छुट्टी के दिन बाहर जाने का नहीं है मन, तो ओटीटी पर देखें ये जबरदस्त फिल्में, चेक करें लिस्ट
बड़े मियां छोटे मियां इस साल ईद के मौके पर 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इसके टीजर लॉन्च पर फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने एक बयान जारी कर कहा, “टीजर जीवन से बड़े एक्शन और अक्षय सर और टाइगर श्रॉफ की प्रतिष्ठित भूमिकाओं के सही चित्रण के साथ अपनी कहानी बताता है.”

अक्षय कुमार के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो एक्टर हेरा फेरी 3, वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे. वेलकम टू द जंगल में एक बड़ी स्टारकास्ट है.

वहीं, टाइगर श्रॉफ पिछली बार फिल्म गणपत में नजर आए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. इसमें कृति सेनन और अमिताभ बच्चन भी थे.
Also Read: Anupama: लीप के बाद पहली बार मिलेंगे अनुपमा-अनुज, यशदीप का टूट जाएगा दिल, खुलेंगे फिर अतीत के पन्नेप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










