आयुष्मान खुराना के घर नए मेहमान का कुछ ऐसे हुआ स्वागत, वाइफ ताहीरा ने सोशल मीडिया पर की अनाउंसमेंट
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Dec 2020 2:45 PM
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति के बारे में भी जाने जाते हैं. उनकी पत्नी ताहीरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आपको बता दें आयुष्मान और ताहीरा ने घर में नए मेहमान का स्वागत किया है, इसकी जानकारी ताहीरा ने ने खुद सोशल मीडियी पर दी है.
अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति के बारे में भी जाने जाते हैं. उनकी पत्नी ताहीरा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आपको बता दें आयुष्मान और ताहीरा ने घर में नए मेहमान का स्वागत किया है, इसकी जानकारी ताहीरा ने ने खुद सोशल मीडियी पर दी है.
Also Read: निया शर्मा ने ब्लैक बिकिनी में फैंस का किया बुरा हाल, समंदर किनारे Gorgeous लगीं एक्ट्रेस
ताहीरा ने इस तरह की नए मेहमान के आने की घोषणा
ताहिरा ने परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत करने की खबर को शेयर करने के लिए अपने सोशल मीडिया ट्विटर का सहारा लिया और लिखा – “हमारे परिवार का नया सदस्य. यह एक लड़की है और नाम पीनट है. हम सभी को इस पर प्यार आ रहा है. मेरे हेयर एक्सटेंशन की ही तरह पीनट की भी एक कहानी है.”
It’s a girl & she is PEANUT! Our newest member of the family, an extension to my hair, peanut has a story too. The person who helped us get peanut told me, it’s always the boys that are picked 1st & so no matter how cute peanut’s bro was, I wasn’t letting her be the 2nd choice🤎 pic.twitter.com/WQ6eah5LVi
— Tahira Kashyap Khurrana (@tahira_k) December 12, 2020
पीनट के बारे में एक कहानी शेयर करते हुए, ताहिरा की पोस्ट में लिखा है: , “जिस इंसान ने पीनट को पाने में हमारी मदद की है, उन्होंने हमें बताया कि लोग पहले लड़के को उठा ले जाते हैं और इसलिए पीनट का भाई चाहे कितना ही प्यारा क्यों न हो, मैं पीनट को अपना सेकेंड च्वॉइस नहीं बनाना चाहती थी. आप लोग भी इनका स्वागत करें.”
ताहिरा के बहनोई अपारशक्ति खुराना ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने के तुरंत कमेंट किया: ” नए बच्चे को स्वागत करिए. हमारे बच्चे का स्वागत करने के लिए अब घर आ रहे हैं”. इस बीच, नुसरत भरूचा ने ट्वीट किया: “ए वी सू क्यूट !! अब उसके साथ खेलने की जरूरत है !!!”
आयुष्मान की पत्नी ताहीरा कश्यप पेशे से, ताहिरा एक लेखक, प्रोफेसर और रंगमंच निर्देशक हैं. ताहिरा के लेखन की शुरुआत उनके उपन्यास से हुई “मैं वादा करता हूं”, जो एक पूर्णतावादी के बारे में एक कहानी है.
आयुष्मान खुराना भारतीय टेलीविजन एंकर होने के साथ साथ फिल्म अभिनेता और गायक भी हैं. भारतीय टेलीविजन में उन्होंने एंकरिंग के जरिए अपना एक मुकाम स्थापित किया. वे लगभग हर दर्शक वर्ग में लोकप्रिय हैं चाहे वह टी.वी. का दर्शक हो या फिर फिल्मों का.
उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा खान से शादी की है जिनसे उनको दो बच्चे हैं. उनके लड़के का नाम विराजवीर है और लड़की का नाम वरूष्का है.
आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी जिसमें वे विजेता रहे थे. उनकी पहली नौकरी रेडियो जाॅकी के तौर पर बिग एफएम, दिल्ली में थी. रेडियो के बाद वे वीडियो जाॅकी बन गए और उन्होंने कई शोज का संचालन किया. इसके बाद उन्होंने शूजीत सरकार की फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने अभिनय की शुरूआत की. इस फिल्म का विषय खासा चर्चा में रहा और यह फिल्म हिट भी रही. इस फिल्म के लिए आयुष्मान को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी दिया गया. इसके बाद वो दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, ड्रीम गर्ल, आर्टिकल 15, बाला, शुभ मंगल ज्यादा सावधान जैसी सफल फिल्मों में नजर आ चुके हैं.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










