Live Updates

AUS vs IRE Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रन से रौंदा, एरोन फिंच ने जड़ा अर्धशतक

Updated:
विज्ञापन

AUS vs IRE T20 LIVE Score Updates: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए सुपर 12 मुकाबले में कंगारूओं ने 42 रन से शानदार जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाया था. जबाव में आयरलैंड की पूरी टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए एरोन फिंच ने 44 गेंद पर 63 रनों की अर्धशतकिय पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में कमिंस, जम्पा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने 42 रन से जीता मैच

ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 42 रनों से हरा दिया है. 180 रनों के लक्ष्य का करते आयरलैंड की पूरी टीम 18.1 ओवर में 137 रन पर ही ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए आरोन फिंच ने अर्धशतक जड़ा. जबकि ग्लेन मैक्सवेल और एडम जाम्पा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. वहीं आयरलैंड के लिए लोर्कन टकर ने 48 गेंदों में 71 रनों की नाबाद पारी खेली.

आयरलैंड का छठा विकेट गिरा,

मार्कस स्टोइनिस ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर गैरेथ डेलानी को पवेलियन भेजा. डेलानी 10 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क अडायर क्रीज पर आए.

आयरलैंड की आधी टीम आउट, मिचेल ने झटके दो विकेट

तीसरे ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड टीम को चौथे ओवर में दो और झटके लगे. मिचेल स्टार्क ने अपने पहले ओवर में कर्टिस कैंपर (0) और जॉर्ज डॉकरेल (0) को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज गैरेथ डेलानी क्रीज पर आए.

आयरलैंड को लगातार तीन झटके, मैक्सवेल ने चटकाये दो विकेट

आयरलैंड के लिए तीसरा ओवर काफी खराब रहा. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा ओवर फेंकने आए ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट चटका लिये. मैक्सवेल ने दूसरी ही गेंद पर स्टर्लिंग (11) को आउट किया. इसके बाद आखिरी गेंद पर हैरी टेक्टर (6) पवेलियन भेजा. इससे पहले दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने बलबर्नी (6) को बोल्ड किया था.

आयरलैंड की पारी शुरू

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड टीम के लिए पॉल स्टर्लिंग और एंड्रयू बालबर्नी आए क्रीज पर. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड करेंगे पहला ओवर.

आयरलैंड को 180 रनों का लक्ष्य

टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाया. एरोन फिंच ने 44 गेंद पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. आयरलैंड की ओर से बैरी मैकार्थी ने 3 और जोशुआ लिटिल ने 2 विकेट झटके.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola