अथिया शेट्टी- केएल राहुल जनवरी 2023 में इस दिन लेंगे फेरे, साउथ इंडियन तरीके से करेंगे ग्रैंड वेडिंग

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Dec 2022 9:26 AM

विज्ञापन

Athiya Shetty KL Rahul Wedding Date: केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले साल जनवरी में शादी करने वाले हैं. अथिया और राहुल एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ग्रैंड तरीके से शादी करेंगे.

विज्ञापन

Athiya Shetty KL Rahul Wedding Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की शादी कब होगी, ये हर कोई जानना चाहता है. कपल की शादी को लेकर आए दिन अपडेट्स आते रहते हैं. कभी डेट तो कभी वेडिंग वेन्यू को लेकर जानकारी आती रहती है. अब कपल की शादी की तारीख सामने आई है. राहुल और अथिया 21 से 23 जनवरी के बीच शादी कर सकते हैं.

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है. अब लगता है उनके चाहने वालों का इंतजार खत्म होने वाला है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कपल दिसंबर के अंत तक इनविटेशन कार्ड भेजेंगे. वो 21 से 23 जनवरी तक लोगों को तारीखों को ब्लॉक करने के लिए कहेंगे. शादी में ज्यादा दिन नहीं बचे है इसलिए तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि एक्ट्रेस के परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और अथिया शेट्टी ग्रैंड साउथ इंडियन वेडिंग करेंगे. उनकी शादी में हल्दी, मेहंदी, संगीत काफी शानदार होगा. ये शादी अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला होम ‘जहान’ में होने वाली है. वहीं, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ घर में होने वाले तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे है. उस समय वो ‘मिनी ब्रेक’ पर रहेंगे. जिसके बाद से कयास लगने लगे कि उस समय ही क्रिकेटर शादी करेंगे.

बता दें कि अथिया और राहुल एक दूसरे को तीन साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं. एक साल पहले ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था. पिछले साल केएल राहुल शेट्टी परिवार के साथ अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प की स्क्रीनिंग पर पहुंचे थे. यह साथ में दोनों की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. अथिया शेट्टी ने 2015 में फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था. उन्होंने कॉमेडी फिल्म मुबारकां में भी एक्टिंग किया है. पिछली बार उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में देखा गया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola