Asian Games 2023: बांग्लादेश को लगा पांचवा झटका, BAN 49/5 (11.3)

Updated:
विज्ञापन

Hangzhou: India’s Dipika Pallikal and Harinder Pal Singh Sandhu celebrate after winning the final match of Mixed Doubles squash event against Malaysia’s Aifa Binti Azman and Mohammad Syafiq Bin Mohd Kamal to clinch the gold at the 19th Asian Games, in Hangzhou, China, Thursday, Oct. 5, 2023. (PTI Photo/Gurinder Osan) (PTI10_05_2023_000098A) *** Local Caption ***

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश भारत से दो विकेट से पिछड़ गया है. टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल को 23 रन से हराने के बाद इस मुकाबले में उतरेगी. युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने अपना पहला टी20 शतक लगाया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह एक दिलचस्प मुकाबला होगा क्योंकि दोनों टीमों की नजरें फाइनल में पहुंचने पर होंगी.

विज्ञापन

Asian Games 2023 LIVE: बांग्लादेश को लगा पांचवा झटका 

शहादत हुसैन के रूप में बांग्लादेश को पांचवा झटका लगा है. साई किशोर ने तिलक वर्मा के हांथो शहादत हुसैन को कैच आउट कराया है.

Asian Games 2023 LIVE: 10 ओवर का खेल खत्म

बांग्लादेश ने 10 ओवर बल्ले बाजी कर ली है. 10 ओवर की समाप्ति के बाद टीम ने चार बल्लेबाजों की खो कर 40 रन ही बना सकी है. बांग्लादेश की धीमी शुरुवात देखने को मिली अगले 10 ओवर में देखना है कि क्या बांग्लादेश के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाज पर भारी पड़ते हैं.

Asian Games 2023 LIVE: परवेज हुसैन इमोन आउट हो गए हैं

परवेज हुसैन इमोन हवाई फ़ाइरिंग करना चाहते थे पर तिलक वर्मा की गेंद पर गायकवाड़ के हाथों कैच उन्होंने अपना विकेट गवां बैठा

Asian Games 2023 LIVE: परवेज हुसैन इमोन बांग्लादेश को मजबूती देते हुए 

परवेज हुसैन इमोन अपने देश को फिर से मजबूती प्रदान कर रहे हैं. 30 गेंदों में दो छक्के लगा कर उन्होंने 23 रन बनाए हैं और अभी नाबाद खेल रहे हैं.

Asian Games 2023 LIVE: अंतिम पंघाल ने महिलाओं की 53 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीता

भारत की अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों में महिलाओं की 53 किलो कुश्ती में कांस्य पदक जीता. इसके साथ ही भारत के खाते में कुल 85 हो चुके हैं.

Asian Games 2023 LIVE: भारतीय महिला टीम ने सेपकटकरॉ में चीन को हराया, पुरुष टीम हारी

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को सेपकटकरॉ में चीन को 2-1 से हराया लेकिन पुरुष टीम रेगु में थाईलैंड और फिलीपींस से हार गई. महिला रेगु के प्रारंभिक दौर में भारत को पूल ए में वियतनाम ने 2-0 से हराया. इसके बाद भारत ने मेजबान चीन को 2-1 से हराकर वापसी की. पुरुष रेगु वर्ग में भारत को थाईलैंड और फिलीपींस ने 2-0 से हराया. पुरुष टीम ग्रुप बी में म्यामां से खेलेगी. हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी. पुरुष रेगु टीम ने जकार्ता ने 2018 में कांस्य पदक जीता था जो एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola